Friday, 9 November 2018

बाइक-ओटो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत

मृतक बाइक सवार कुरियर ब्याय का करता था काम, पुलिस ने ओटो किया जप्त,चालक गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के सुगमा चौक के आसपास शुक्रवार दोपहर एक बाइक और ओटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

इस टक्कर में बाइक सवार की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। पुलिस ओटो एवं बाइक को कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम हेतू सहरसा भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुरली तीन मुहानी चौक के आगे कुंआ के समीप सुगमा की दिशा से आ रहे टेम्पो और विपरीत दिशा सिमरी बख्तियारपुर की ओर से सुगमा चौक की ओर जा रहे मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गया। जिस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणो के द्वारा गंभीर रूप से घायल चालक को सोनवर्षाराज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले जाया जा रहा था कि वहां पहुंचते ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाना बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल चालक बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र करीब 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में पहचान किया गया है। जिसकी सूचना उसके परिजनो को दिया गया। सूचना मिलते ही मृतक के पिता प्रमोद सिंह सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचा। वहीं मृतक की मौत पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
ओपीध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक कुमार की शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है। वहीं टेम्पो चालक बख्तियारपुर बस्ती निवासी मो समीम को हिरासत में लेकर टेम्पो और मोटरसाइकिल को अपने कब्जा में ले लिया गया है।

No comments: