Friday, 9 November 2018

फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी ने महादलित टोला में मनाया तेजस्वी का 29 वां जन्म दिन

जिला संयोजक बरकत अली की अगुवाई में भट्ठा टोला में महादलित महिला ने काटा केक

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-

राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। 
सहरसा जिला फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के बैनर तले जिला संयोजक बरकत अली की अगुवाई में सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के भट्ठा महादलित टोला में तेजस्वी यादव का 29 वां जन्म दिन कार्यक्रम आयोजित की गई।

महादलित महिलाओं एवं बच्चों के बीच वार्ड पार्षद सह हम के पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश कुमार निराला की पत्नी चन्द्र कला देवी ने केक काट बच्चों के बीच चाकलेट व केक का वितरण की । बच्चों एवं महिलाओं में लालू पुत्र तेजस्वी को लेकर उत्साह देखा गया। 

इस मौके पर बरकत अली ने कहा कि राजद हमेशा दलित, अतिपिछड़ों को आगे लाने का काम किया है आगे भी करता रहेगा। लालू यादव ने हमेशा महादलितों सहित अतिपिछड़ों को मुंह में बोली देने का काम किया है। इसलिए उनका बाजिब हक बनता है कि उनके पुत्र का जन्म उन लोगों के बीच ही मने।
जिला छात्र संयोजक शफी अहमद ने कहा कि आज युवा तेजस्वी ने अपनी तेज से हर दिल अजीज बन सुबे की जनता का चहेता बन गया है। हमलोग अगले मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें सुबें बनाने का काम करेंगे।

जिला प्रवक्ता फैजूर रहमान ने कहा कि आज हम लोगों ने तेजस्वी यादव का जन्म दिन महादलित टोला में इसलिए मनाया क्योंकि राजद हमेशा गरीब गुरवों को आगे लाने का काम किया।

इस मौके पर नगर संयोजक मो इकबाल, अबू हनीफा, बिकास कुमार, मो अकील, सुदामा देवी, सकुन्तला देवी, मंजुला देवी, अमन देवी, पिंकी देवी, शांति देवी, कलावती देवी,फूलो देवी, निलम देवी आदि मौजूद रहे।

No comments: