तिरूपति में 1 से 3 दिसंबर तक होने जा रही है नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता
32 प्रतिभागियों में 11 का चयन कर भेजा गया है प्रतियोगिता में भाग लेने
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
आगामी 1 से 3 दिसंबर 18 तक आंध्रप्रदेश के तिरूपति में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सहरसा की टीम हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गई है।
तिरूपति में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा से खिलाड़ी मो आजाद, रमण कुमार, अमन कुमार, लखन कुमार, मयंक वत्स, शीशम कुमारी, लकी कुमारी, पूजा कुमारी, शिप्रा भारती, प्रिया भारती, पुष्पांजलि शामिल है।
मंगलवार को स्टेडियम में प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी राजेश कुमार सिंह एवं वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी अनिल पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल में सहरसा का नाम रौशन करने का आर्शीवाद देते हुए विदा किया।
इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन कराकर 32 खिलाड़ियों को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उनमें से 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भेजा गया है। हमें उम्मीद है कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सहरसा का नाम रौशन करेंगे।
संघ के सचिव रौशन सिंह धोनी ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक के रूप में अंशु कुमार मिश्रा एवं दल प्रबंधक रूपेश कामत को भेजा गया है।
टीम को विदा करते समय मुक्तेश्वर मुकेश, प्रमोद कुमार झा, रणवीर प्रसाद सिह, सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, चन्द्रशेखर अधिकारी, विप्लव रंजन, अमित अमर, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
32 प्रतिभागियों में 11 का चयन कर भेजा गया है प्रतियोगिता में भाग लेने
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
आगामी 1 से 3 दिसंबर 18 तक आंध्रप्रदेश के तिरूपति में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सहरसा की टीम हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गई है।
तिरूपति में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा से खिलाड़ी मो आजाद, रमण कुमार, अमन कुमार, लखन कुमार, मयंक वत्स, शीशम कुमारी, लकी कुमारी, पूजा कुमारी, शिप्रा भारती, प्रिया भारती, पुष्पांजलि शामिल है।
इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन कराकर 32 खिलाड़ियों को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उनमें से 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भेजा गया है। हमें उम्मीद है कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सहरसा का नाम रौशन करेंगे।
संघ के सचिव रौशन सिंह धोनी ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक के रूप में अंशु कुमार मिश्रा एवं दल प्रबंधक रूपेश कामत को भेजा गया है।
टीम को विदा करते समय मुक्तेश्वर मुकेश, प्रमोद कुमार झा, रणवीर प्रसाद सिह, सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, चन्द्रशेखर अधिकारी, विप्लव रंजन, अमित अमर, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment