Wednesday, 28 November 2018

चर्चित युवा आलोक ने छोड़ा राजद का साथ, थामा जदयू का हाथ ...

पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। अति पिछड़ा सम्मेलन में जदयू का थामा था दामन

रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी  सहरसा ।

सहरसा :- युवाओं में अपनी एक खास पहचान रखने वाले युवा राजद सहरसा के संगठन सचिव आलोक कुमार उर्फ बॉस ने पार्टी के पदाधिकारियों के व्यवहार से नाखुश होकर अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजद के प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। 
प्रेस बयान जारी करते हुए आलोक ने कहा कि पार्टी में अनुशासन नाम की चीज़ ही नहीं है। कार्यकर्ताओं को हर एक कार्यक्रम में उपेक्षा झेलनी पड़ती है। तंग आकर उन्हें ये फैसला लेना पड़ा। आलोक उर्फ बॉस ने बताया कि वो अपने दर्जनों साथियों के साथ जदयू के साथ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि जहाँ हम रहेंगे मजबूती से उस पार्टी का झंडादार बन कर रहेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथ कई और पार्टी के भी कार्यकर्ता बहुत जल्द जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि आलोक ने 21 नवंबर को पटेल मैदान में आयोजित कोशी प्रमंडलीय अति पिछड़ा सम्मेलन की सिरकत करने आये मुख्यमंत्री के समक्ष अपने साथियों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण किये। 
जदयु उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौपेंगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगी। आलोक ने कहा कि वो कुशल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में अपना अहम भूमिका निभाएंगे।है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगी। आलोक ने कहा कि वो कुशल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में अपना अहम भूमिका निभाएंगे।

No comments: