Tuesday, 27 November 2018

धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों ने फेंका आपत्तिजनक वस्तु, विरोध में सड़क जाम

नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लाक चौक स्थित धार्मिक स्थल में गत रात हुई घटना

अज्ञात के विरूद्ध कार्यवाही के लिए पुजारी ने दिया आवेदन, चौकिदार तैनात

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत स्थित ब्लौक चौक स्थित एक धार्मिक स्थल पर सोमवार की रात अज्ञात आसामाजिक तत्वों के द्वारा आपत्तिजनक सामग्री फेंके जाने का मामला सामने आया है।  
जिसको स्थानीय लोगों के द्वारा मंगलवार की सुबह देखे जाने पर जानकारी मिलते ही देखने के लिए लोगों भीड़ उमर पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन किया। इसके बाद प्रशासन के द्वारा धार्मिक स्थल को साफ-सूथरा करवाया गया। जहां पुजारी रामचन्द्र पासवान के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू किया जा सका। 
लेकिन मंगलवार को दिन ढ़लते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोश फैलते ही दोपहर बाद घटना स्थल पर एक समुदाय के लोगों की भीड़ उमर पड़ी। भीड़ जुटने के बाद दो जगहों एक घटना स्थल तो दूसरा सिमरी बख्तियारपुर-सलखुआ सड़क मार्ग के डाकबंगला चौक पर दर्जनो लोगों के द्वारा प्रशासन के खिलाफ सड़क पर टायर आदि जलाकर बांस-बल्ली से सड़क को घेर जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियो ने दोनो जगहो पर पूरी तरह से सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। 

वहीं जाम स्थल पर पहुंचे पुलिस बलों के साथ थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने जामकर्त्ताओ को दूरभाष से एसपी से वार्ता करवाया। एसपी से हुई वार्ता और थानाध्यक्ष के द्वारा दी गई आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटा के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। 
प्रदर्शनकारियो की मांग थी कि 2 दिसम्बर से पहले ऐसे आसामाजिक तत्वो का पर्दाफास कर उस पर ठोस कार्रवाई किया जाए। जिस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि आसामाजिक तत्वो की छानबीन शुरू कर दिया गया है। जल्द कार्रवाई किया जाएगा।

एसडीपीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन -

एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन किया। छानबीन करते हुए उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का लोगों को भरोसा दिया। साथ ही आसपास के दुकानदार लोगों से अपने दुकान के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देष देते हुए कहा कि प्रतिदिन दो-तीन पुलिस बलों की ब्लौक चौक से लेकर रानीबाग तक शाम ढ़लने के बाद पूरी रात पैदल गस्ती करवाए।
चौकिदार की तैनाती -

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि उपरोक्त धार्मिक स्थल पर एक चौकीदार की तैनाती कर दी गई है। जो प्रतिदिन तैनात रहेगा।

पुजारी ने दिया आवेदन -
धार्मिक स्थल के पुजारी रामचन्द्र पासवान ने अज्ञात आसामाजिक तत्वों के विरूध थाना को आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि मंगलवार की सुबह 6 बजे ज्यों ही पूजा करने के लिए पहुंचे कि देखे आपत्तिजनक सामग्री मूर्ति पर फैंका हुआ है। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को दिया।

No comments: