Wednesday, 28 November 2018

विराट हिन्दू धर्म सभा के सफल आयोजन हेतू कमिटी का हुआ गठन

+2 हाई स्कूल मैदान पर अगामी 2 दिसंबर को होने जा रहा है भव्य हिन्दू धर्म सभा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) के तत्वाधान में अगामी 2 दिसंबर को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल मैदान पर होने जा रहे विराट हिन्दू धर्म सभा के सफल आयोजन के लिए कमिटी का गठन किया गया है।
इस संबंध में वुधवार को एक बैठक आयोजित कर सभा के सफल आयोजन के लिए व्यापक विचार विमर्श किया गया। वही अन्य जगहों से आने वाले संत महात्माओं एवं हिन्दू धर्मावलंबीयो को रहने से लेकर खाने पीने तक सारी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।
विचार विमर्श उपरांत सर्व सम्मति से कार्यक्रम का संयोजक खगेश कुमार, सह संयोजक रोशन राज बादशाह, अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष रितेश वीर जैसवाल, शास्त्री जी, सचिव पंकज यादव, सह सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष ऋतुराज जी को बनाया गया।
कार्यकरणी सदस्य पंकज भगत, सिमम्प चौरसिया, सुमित भगत, रिक्की जसवाल, राज चौरसिया, सनोज जी, प्रवीण जी, अनिल पोद्दार, चंद्रमोहन जी, दिलीप झा,बिरजू यादव, अनीश सिंह,नीकु जी, देवेश जी को बनाया गया। वही स्वागता अध्यक्ष राघवेंद्र भगत को बना गया। 
इस बैठक में राधा कृष्ण त्यागी प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तरबिहार, शारदा कान्त जी जिला मंत्री, नन्हें सिंह जिला सह मंत्री, सुमन सांडिल, सौरभ वत्स, प्रिंस सिंह मौजूद थे।

No comments: