Tuesday, 27 November 2018

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई

सिमतुल्ला प्रवेश परीक्षा से वंचित छात्र मामलों पर जाप कर रहा कार्रवाई की मांग

डीईओ ने बीईओ से मामले पर मांगा स्पष्टीकरण, दोषी पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सिमरी बख्तियारपुर के 41 छात्रों का सिमुलतला प्रवेश परीक्षा में वंचित रहने के मामले में सिमरी बख्तियारपुर बीईओ पर कार्रवाई होगी। डीएम के निर्देश पर डीईओ सहरसा ने सिमरी बख्तियारपुर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है ।
उधर सोमवार को इसी मामले को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने सोमवार को डीईओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। डीएम डॉक्टर शैलजा शर्मा ने भी विभागीय लापरवाही के कारण फॉर्म साइट पर अपलोड नहीं करने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीईओ से पूरे मामले की जांच करने को कहां है । डीईओ ने सिमरी बख्तियारपुर के बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है ।प्रभारी आरडीडीई सह डीईओ डॉक्टर तकीउद्दीन अहमद ने कहा कि बीईओ से जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इधर जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव के नेतृत्व में 1 घंटे से अधिक तक डीईओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया ।

छात्र नेता पुनपुन यादव ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर बीईओ की लापरवाही के कारण 41 छात्रों का प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह गया है ।इसका एक मात्र दोसी बीईओ है ।जिस पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए ताकि आगे से कोई भी पदाधिकारी इस तरह की गलती दोहराना न पाए।
ज्ञात हो रहा कि सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड के BEO के द्वारा 41 बच्चों का सिमुतुल्ला स्कूल जमुई की प्रारंभिक परीक्षा से बंचिव रह गया है।जिससे  बच्चों एवं अभिभावको  में काफी रोष है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस मामले को लेकर बच्चों के अभिभावक कई बार शिक्षा मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को मोबाइल से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभिभावकों का कोई सुनने वाला नहीं है । सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में कक्षा 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 12 नवंबर किया गया फिर भी सिमरीबख्तियारपुर BEO अलग-अलग यूजर एवं पासवर्ड प्राप्त था । प्रखंड के अलग-अलग विद्यालय से 41 बच्चों का फॉर्म प्रखंड कार्यालय में जमा हुआ था लेकिन कार्यालय कर्मी की लापरवाही के कारण एक भी बच्चों का फॉर्म बोर्ड के साइट पर अपलोड नहीं किया गया जिससे बच्चों का इस बार प्रवेश परीक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है ।

इस मौके पर नरेश निराला,बिपिन कुमार,सुमन आनंद,दिलीप पासवान,प्रिंस रॉयल,कुंदन यादव,झालेन्द्र कुमार,गुडविन राज,सददेव चौधरी,प्रणव आनंद,राजकुमार पासवान,ललित पासवान, राजू कुमार,रितेश यादव,पप्पू कुमार,विक्रम चौरसिया,पंचानंद शाह आदि छात्र नेता मौजूद थे।

No comments: