Wednesday, 14 November 2018

हिन्द स्पोर्ट्स सोसाइटी ने एक दिया शहीदों के नाम जगमगाया

एसडीओ, एसडीपीओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर हिंद स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वाधान मे मंगलवार की शाम हाई स्कूल मैदान में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी, नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम, उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि देश की आजादी के बाद से अभी तक युद्ध के दौरान या फिर सीमा पर दुश्मनों की गोलीबारी का शिकार हुए शहीद सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है.डीएसपी मृदुला कुमारी ने कहा कि सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में भी जवान इसलिए दिनरात ड्यूटी देते हैं, ताकि हमारी जिंदगी में कोई खलल न पड़े।
वही नगर पंचायत के अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम ने कहा कि जल्द ही नप पार्षदों की बोर्ड बैठक बुला कर सिमरी बख्तियारपुर में शहीद स्मारक बनाने का कार्ययोजना तैयार की जायेगी.उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हम सब का परम कर्तव्य है कि देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों का सम्मान करें और देशवासियों की भलाई के विषय में चिंतन करें. अपने देश की भ्रष्टाचार, गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को समाप्त करने का प्रयास करें और देश के विरूद्ध कार्य करने वाली शक्तियों का नाश करे।
इस मौके पर सुशील जायसवाल, डॉ प्रमोद भगत, हसनैन मोहसिन, वकील आलम, गुलशन कुमार, रंजीत कुमार, बॉबी आलम, कालू आलम, धनु कुमार, राधे कुमार, सोनू आलम, सद्दाम आलम, मन्नान आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments: