Wednesday, 14 November 2018

छठ महापर्व पर विभिन्न स्थानों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महखड़ पासवान टोली में नाटक तो हिन्दूपुर गांव में आर्केस्ट्रा पर रात भर झुमे दर्शक

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया  गया।
सिमरी बख्तियारपुर के हिंदू पुर गांव में आर्केस्ट्रा तो माहखड़ पंचायत के पासवान टोला में नाटक का मंचन किया गया। जानकारी मुताबिक मंगलवार शाम हिंदू पुर गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी मृदुला कुमारी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, वार्ड पार्षद गणेश मिस्त्री, विजय कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, मंगल शर्मा, इंद्रजीत कुमार, निर्मल यादव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया‌।
उद्घाटन उपरांत उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए डीएसपी मृदुला कुमारी ने कहा कि छठ पर्व पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छी पहल है। छठ आस्था का महापर्व है और लोग इस पर्व को पूरी आस्था एवं स्वच्छता के साथ मनाते है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में सूर्य भगवान की पूजा होती है और वैज्ञानिक रूप से भी सूर्य का काफी महत्व है क्योंकि सूर्य के बिना इस दुनिया का संचालन संभव नही है।
वही पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने छठ पर्व के मौके पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यकर्ता को बधाई दिया। इसके बाद कलाकारो के द्वारा एक से गीत - संगीत पेश कर रात भर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते रहा है। यहां गत वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
वही माहखड पंचायत के पासवान टोला में भव्य नाटक एक लोटा पानी का मंचन किया गया। 
जिसका विधिवत उद्धाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, गणेश मिस्त्री, चंदन यादव, जीपीएस के मैनेजमेंट हेड सुमित गुप्ता, अनिरुद्ध पासवान, सिकंदर पासवान, विजेंद्र पासवान, नीरा पासवान आदि ने फीता काट कर किया। तत्पश्चात भक्ति गीतों से कार्यक्रम शुरू हुआ और उसके उपरांत नाटक का मंचन किया गया। एक लोटा पानी शीर्षक नाटक का लोगो ने रात भर आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नाटक का मंचन का कला प्रेमियों ने काफी श्रहा।

No comments: