कोसी युवा संगठन के तत्वावधान में बधवा चौक पर सैकड़ों लोगों ने किया हस्ताक्षर
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत बधवा चौक पर बुधवार को कोसी युवा संगठन के तत्वावधान में सहरसा के बंगाली बाजार रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर दुसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस हस्ताक्षर अभियान के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग ले अपना अपना हस्ताक्षर ओवरब्रिज की पक्ष में कर जल्द से जल्द यह निर्माण कार्य शुरू करने जा समर्थन किया।
कोशी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसले के बीच आमजनों ने संगठन के इस अभियान को सराहा और भरपूर समर्थन का वादा किया लगभग दो महीने चलने वाले इस अभियान में कोसी युवा संगठन ने एक लाख हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। उसके बाद इस हस्ताक्षर को माननीय राष्ट्रपति प्रधानमंत्री रेल मंत्री और बिहार राज के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
कोसी युवा संगठन के अध्यक्ष सोहन झा ने कहा कि बहुत ही कष्टदायक बात है कि जो ओवरब्रिज का सपना बरसो पहले साकार होना चाहिए उसे चुनावी लाभ के लिए आज तक टाला जा रहा है इस टालू रवैये से यह साबित होता है कि कोई भी राजनीतिक दल ओवरब्रिज का निर्माण अपने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होने दे रहे हैं जिस कारण अभी तक सहरसा वासी जाम की समस्या से परेशान रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कोसी युवा संगठन ने संकल्प लिया है कि जब तक ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरु नहीं हो जाता है तब तक हम लोग जनांदोलन चलाते रहेंगे। इस हस्ताक्षर अभियान के बाद भी अगर सकारात्मक पहल नहीं करेगी तो कोसी युवा संगठन सख्त कदम उठाएगी चाहे इसकी कोई भी कीमत चुकानी ही ना पड़े।
युवा नेता ने कहा की आज सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आयोजित की गई हैं जल्द ही यह अभियान ज़िले के अन्य प्रखंड और पंचायत तक पहुँचकर जन जागरूकता लाकर ओवरब्रिज निर्माण के लिये बरे आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिये मुख्य रूप से सामिल युवा राजेश रमण, कृष्णा झा, राकेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, रामदुलार राय, नंदन सम्राट, करिया साह , राहुल झा, बिट्टू राय,सनी झा, भवेश साह,मन्नू राय, रमेश साह,शिवम चौधरी, सागर राय, रवि चौधरी,कृष्ण राय, रामानन्द राय, बोंआ झा, गगन राय, रौशन ठाकुर,सन्नी चौधरी,सूरज झा, कई साथियों ने अपना योगदान दिया ।

No comments:
Post a Comment