Thursday, 8 November 2018

दीपोत्सव पर 75 लाभुकों को ग्रामीण आवास योजना के तहत कराया गया गृह प्रवेश

महखड़ पंचायत की मुखिया शगुफ्ता प्रवीण ने फीता काट कराई गृह प्रवेश

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

प्रखंड के महखड़ पंचायत में मुखिया शगुफ्ता प्रवीण ने दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 75 लाभुकों को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराई। 
मुखिया एवं आवास सहायक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट लाभुकों को गृह प्रवेश कराने के मौके पर दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आप इस आवास का उपभोग करते हुए इसकी देखभाल करें। इस अवसर पर उनहोंने आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से भी जल्द से जल्द आवास पूर्ण कराने का आग्रह की।

उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आज पंचायत में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। घर घर शौचालय,रहने के लिए आवास,गैस कनेक्शन,एवं विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुडी सेवाएं पंचायत वासियों को मिल रहा है। 
मेरे द्वारा निजी सहायता के रूप में जरूरतमंदों को ठंड में कंबल वितरण छठ के शुभ अवसर पर पीतल के सुप का वितरण आदि कार्य लगातार जारी हैजो आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कही कि सेवा किया है सेवा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  अनवर हुसैन, जहूर आलम,रमेश सादा ,राजेश यादव,मुकेश मेहता,शमशुल होदा,मिथिलेश राम,अशोक मेहता,दिलीप दास,संतोष दास,मुखि यादव,अजय साह,अंजार आलम,अंजारूल हक ,मनोज यादव ,बसंत चौधरी,रंजीत जादूगर ,आदि उपस्थित रहे।

No comments: