Saturday, 2 February 2019

सिमरी बख्तियारपुर का लाल बीपीएससी में किया कमाल, बनें कमर्शियल ऑफिसर

स्व पिता के आरमानों को पुरा कर पत्रकार चाचा किया नाम रौशन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के चकभारो गांव निवासी होमियोपैथी चिकित्सक स्व बिपिन कुमार सिन्हा के पुत्र गौरव ने बीपीएससी की परीक्षा में सूबे में 158 रेंक लाकर गांव सहित सहरसा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो गांव निवासी स्व बिपिन कुमार सिंह के पुत्र गौरव सहरसा जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार वर्मा के भतीजा है। गौरव ने अपनी पहली ही प्रयास में सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बड़े पापा अनिल कुमार वर्मा एव आशीर्वाद गांव वाले को दे रहे हैं।

इससे पूर्व में कई प्रतियोगिता में पाई सफलता-
गौरव इससे पूर्व भी कई परीक्षा में अपना सफलता का झंडा गाड़ चुका है। इनका चयन एसबीआई के पीओ पद पर हुआ था। फिर बैंक ऑफ इंडिया के पीओ के पद पर उसके बाद एसएससी की परीक्षा पास किया। वर्तमान में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में असिस्टेंट सेक्सन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। एसबीआई की पीओ के पद से इस्तीफा देकर पांच वर्ष तक परीक्षा की तैयारी किया। गौरव के पिता बिपिन कुमार सिन्हा का मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व हो गया है। 
गौरव को इस बात का मलाल है कि आज मेरे पिता जिंदा होते तो कितना खुश होते। गौरव के सफलता पर मुखिया पुरुषोत्तम टंडन, पूर्व पंचयात समिति सदस्य संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मो कारो, पत्रकार नीरज कुमार वर्मा सहित परिजन ने बधाई दिया है।

No comments: