मध्य विद्यालय रंगिनिया में बच्चों को दिया गया टीका के साथ प्रमाण पत्र
सिमरी बख्तियारपुर से वजीह अहमद तसौवुर की रिपोर्ट :-
स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जोरों पर चल रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विधालयों में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत के मध्य विद्यालय रंगीनियां के 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया और साथ ही प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
यह टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग से आयीं एएनएम एवं उनकी टीम द्वारा और नोडल शिक्षक वजीह अहमद के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
टीकाकरण करने आयीं एएनएम ललिता कुमारी ने बताया कि टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों को नियंत्रित करना है। खसरा और रूबेला एक जानलेवा रोग है, जो वायरस द्वारा फैलता है। बच्चों में खसरा और रूबेला के कारण विकलांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है।इसीलिए बच्चों में इसका टीका लगाना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक श्री महेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षकों राजकिशोर राउत, सूर्यनारायण सिंह, विनोद कुमार शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, चन्द्रकिरण कुमारी, चन्द्रभानू कुमारी, राजीव कुमार ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।
वही इसी विधालय में संचालित एनपीएस मुसहरी टोला के बच्चों को भी टीका लगाया गया जिसमें एएनएम को प्रधानाध्यापक दिवाकर भाष्कर, शिव शक्ति कुमार व कमाल उद्दीन ने पुरा सहयोग देकर अभियान को सफल बनाया।



No comments:
Post a Comment