Friday, 4 January 2019

विद्यालय में कुव्यवस्था को लेकर बच्चों संग अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला

बलवाहाट ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय खजूरी मे पोशाक, छात्रवृत्ति का वितरण नहीं करने का आरोप

सुचारू रूप से एमडीएम का नही होता संचालन, शौचालय की स्थिति बदत्तर

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय खजूरी में कुव्यवस्था सहित अन्य अनियमितता को लेकर शुक्रवार सुबह से बच्चों संग अभिभावकों ने विद्यालय में ताला जड़ जमकर नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना पर स्थानिय बलवाहाट ओपी पुलिस मामले को लेकर समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण एक स्वर में वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

वही ताला बंदी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित के साथ विद्यालय के शिक्षक स्कूल गेट पर बैठ शाम में घर चले गए।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में कुव्यवस्था का माहौल बना हुआ है एक भी चीज ठीक नहीं चल रहा है। दो तीन साल से पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का वितरण सही रूप से बच्चों के बीच नहीं किया गया है।
एमडीएम बंद हैं पठन पाठन की कौन कहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं एचएम की वजह से पुरा माहौल खराब हो गया है। निवर्तमान एचएम को प्रभार देने का पत्र मिल चुका है लेकिन वह टाल मटोल कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक वरीय अधिकारी यहां पहुंच कोई ठोस आश्वासन नहीं देंगे यह तालाबंदी अनवरत जारी रहेगा चाहे जो हो।

वही इस संबंध में प्रधानाध्यापक सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि सीआरसी में रहने के कारण कारण स्कूल के सभी कार्य नही हो पा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रभार ललित मिश्र को देने का आदेश मिला है। उसी पत्र के आलोक में आरडीडी महोदय से मार्गदर्शन मांगा हुं। लेकिन अभी तक मार्गदर्शन नही मिला है जिसकी वजह से प्रभार नहीं सौंपा हूं अभी मेरा खाता संचालन बंद है। जिस की वजह से एमडीएम बंद है।
इधर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्कूल बंद को देख कर अलग से रजिस्टर मंगवा कर उसमें हस्ताक्षर कर बैठ वापस चली गई है। अब देखना है कि यह तालाबंदी कब तक चलेगी या फिर वरीय अधिकारी पहुंच मामले को सुलझा देंगे। 

No comments: