सहरसा जिले के जलय ओपी क्षेत्र के मुरली चौक मोड़ पर हुई टक्कर
सहरसा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के जलय ओपी अन्तर्गत मुरली चौक मोड़ पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइक की हुई आमने सामने की टक्कर में एक सवार की मौत हो गई वहीं दुसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हालांकि टक्कर के बाद एक बाइक सवार फरार हो गया वहीं दुसरे सवार दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया। दुसरे का इलाज चल रहा है।
मृतक का नाम देवकांत पासवान था जो सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के झारा गांव का रहनेवाला था।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने घर से अपने मित्र के साथ बाइक से सहरसा आ रहा था कि तभी बलुआहा पुल स्थित मुरली मोर के पास अज्ञात बुल्लेट मोटर साईकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक चला रहे देवकांत पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा सदर अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्मार्टम करवाकर जांच में जुटी है।

No comments:
Post a Comment