Monday, 14 January 2019

कोशी दियारा से आर्म एक्ट के फरारी आरोपी गिरफ्तार

अमन चैन के लिए दियारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी रहेगा : ओपीध्यक्ष

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के कोशी दियारा में अमन चैन बनाए रखने के लिए चिड़ैया पुलिस लगातार छापेमारी कर वांछित बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है।
सलखुआ थाना के चिड़ैया ओपी पुलिस ने रविवार की देर संध्या आम्स एक्ट के फरार आरोपी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।

ओपीध्यक्ष कांति प्रसाद यादव ने बताया की पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरारी अभियुक्तों, वारंटी को गिरफ्तार करने अपराधी पर नकेल कसने के उद्देश्य से क्षेत्र में लागातार छापेमारी अभियान जारी है।ओपी अध्यक्ष  ने बताया कि गुप्त सूचना पर आम्स एक्ट व मारपीट के फरार आरोपी बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी स्वर्गीय नागो कापर के पुत्र ऑफिसर कापर को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। 
उक्त नामजद आरोपी वर्ष 2018 में चिड़ैया ओपी के ढ़ोलिया भित्ता में मारपीट करने व गोलीबारी मामले में फरार चल रहा था। चिड़ैया ओपी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सहरसा न्यायालय भेज दिया ।

No comments: