+2 हाई स्कूल को बनाया गया आदर्श परीक्षा केंद्र, कदाचार मुक्त परीक्षा की जा रही तैयारी
आरडीडी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
अगामी 6 फरवरी से शुरू होने वाले इन्टर परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरों से चल रही है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय को इंटरमीडिएट परीक्षा का आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया है।
गुरुवार को आरडीडी डॉ तकी उद्दीन अहमद ने इस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र के समुचित भवन, बेंच- डेक्स, बाउंड्री वॉल एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु सभी केंद्र बिंदु पर आवश्यक जांच पड़ताल की।
उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जाकिर हुसैन से आवश्यक पूछताछ कर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए सरकार से लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं। परीक्षा केंद्र की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के उपायों की भी जांच की जा रही है।
यहां बताते चलें कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर एवं डीसी इंटर कॉलेज को बनाया गया है। सिमरी बख्तियारपुर टेन प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 1053 परीक्षार्थी सिर्फ छात्रा ही परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो रही है।
सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 56 एवं ज्ञापांक 240/ 22 जनवरी 2019 के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सचिव के पत्रांक 119 दिनांक 17 जनवरी 2019 के निर्देश के आलोक में प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2019 हेतु आदर्श परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।
स्कूल के परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधित सभी व्यवस्थाओं के साथ, विद्यालय के मुख्य गेट या द्वार पर फूल एवं गुब्बारे से सजावट करते हुए, गेट के अंदर कारपेट बिछाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही केंद्र पर पौधे फूल आदि से सजावट कर करते हुए, परिसर में स्वच्छ परीक्षा संचालन के संबंध में स्लोगन के पोस्टर लगाए जाएंगे। परीक्षार्थी के लिए केंद्र पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
ताकि संपूर्ण परीक्षा केंद्र के बाहर एवं भीतर सुसज्जित नजर आए। केंद्र पर पौधे स्वच्छ एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के संबंध में स्लोगन पोस्टर लगाया जाए एवं इसके साथ ही अगर से नयी कोई व्यवस्था के उपाय किए जा सकते हैं, तो किए जाएं। ताकि परीक्षा केंद्र स्वच्छ एवं अनोखा लगे।



No comments:
Post a Comment