Saturday, 29 December 2018

हड़ताल के 29 वें दिन कुछ इस अंदाज में आशा कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया

हाथ में झाड़ू ले जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर काम किया ठप

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में अपने हड़ताल के 29 वें दिन आशा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। 
बिहार राज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के करीब 226 आशा कार्यकर्त्ताओ के द्वारा लगातार बीते 29 दिनों से जारी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा । 

सरकार के द्वारा अब तक उनकी मांगो पर विचार नहीं करने से आक्रोशित आशा कार्यकर्त्ताओ ने हाथ में झाड़ू थाम सरकार के विरोध में धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। 
सभी ने हाथों में झाड़ू लहराते हुए एकमत से विरोध प्रकट किया। वहीं इस दौरान अस्पताल की सारे कामकाज भी जारी विरोध प्रदर्शन से शनिवार को भी ठप रहा।

आशा कार्यकर्त्ता के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी मुस्कान के नेतृत्व में जारी अनवरत हड़ताल में कार्यकर्त्ताओ ने कहा कि बीते दिनों से लगातार 29 वें दिन भी जारी धरना प्रदर्शन के बावजूद सरकार के कानो तले जूं तक नहीं रेंग रही है तो ठीक है सुन ले सरकार जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं होती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अब हमारे द्वारा रोजाना उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हाथ में झाड़ू लेकर अस्पताल के मुख्य द्वार बरामदा पर उग्र आंदोलन करने वालो में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री संजू देवी सहित अनिता कुमारी, रूमी खातुन, मणि कुमारी, ममता, प्रभा, बिन्दु, रिन्टु, पूनम, शीला, देवकी, प्रियंका, रेखा, रिंकु देवी, राधिया, कांगो, सुशीला देवी, संज्ञान देवी, सुचिता, जानकी, उषा, साधना, शमीमा खातुन, गुफराना, रौनक खातुन व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहीं।
हड़ताल के 29 वें कुछ इस अंदाज में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

No comments: