Saturday, 29 December 2018

एमडीएम में पिल्लू मिलने व कुव्यवस्था को लेकर आक्रोशित बच्चों ने काटा बवाल

मध्य विद्यालय जुलहटोली के सैकड़ों बच्चों ने विद्यालय से लेकर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों तक मचाया हंगामा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) @Brajesh_Bharti.

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुराने स्टेट बैंक के समीप स्थित मध्य विद्यालय जुलहटोली में शनिवार को एमडीएम में पिल्लू व विद्यालय में कुव्यवस्था को लेकर सैकड़ों बच्चों ने पहले विद्यालय में जमकर बबाल काटा फिर प्रखंड परिसर पहुंच वहां विभिन्न कार्यालयों में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सैकड़ों बच्चों ने दोपहर जैसे ही एमडीएम खाने के लिए बैठे खिचड़ी में पिल्लू मिलने की बात कह बच्चों ने एमडीएम खाने का बहिष्कार कर विद्यालय में ही हंगामा करने लगे। वहां से सभी बच्चे हंगामा करते प्रखंड परिसर पहुंच सबसे पहले बीडीओ आवास पहुंच वहां हंगामा किया वहां कोई नहीं मिलने पर हंगामा करते बच्चे कृषि भवन पहुंचे जहां एक बैठक चल रही थी। जब वहां किसी ने बच्चों की सुधि नहीं ली तो सभी बच्चे एचएम के विरुद्ध नारेबाजी करते प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ के चैंबर पहुंच अपनी व्यथा बीडीओ को सुनाया। 
बच्चों का कहना था कि खिचड़ी में पिल्लू था जब यह खिचड़ी खाने से इंकार किये तो एचएम ललन कुमार लाल टीसी काट विद्यालय से निकाल देने की धमकी दिया। बच्चों का कहना था कि विद्यालय में शौचालय हमेशा गंदा रहता है। कभी भी एमडीएम मीनू के हिसाब से नहीं दिया जाता है। विद्यालय में पढ़ाई भी सही ढंग से नहीं होता है।
बीडीओ मनोज कुमार ने सभी बच्चों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत करते हुए कहा कि सोमवार को वे स्वयं विद्यालय पहुंच मामले की छानबीन करेंगे। 
वहां से जैसे बच्चे बीईओ कार्यालय पहुंचे उसके पहले बीईओ कार्यालय से निकल गए। कुछ देर वहां बच्चे हंगामा कर निकल गए। 
हालांकि इस संबंध में एचएम की मानें तो यह सब प्रायोजित किया गया है कुछ लोग बच्चों को भड़का कर ऐसा जानबुझकर कराए हैं। 
इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार से पुछे जाने पर बताया मामले की जानकारी मिली है पुरे मामले की छानबीन कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments: