Monday, 10 December 2018

जाप छात्र परिषद ने BSSC परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

बिहार में शिक्षा माफिया सक्रिय, कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के नही हो रहा : पुनपुन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन चौक पर सोमवार को जन-अधिकार छात्र परिषद के बैनर तले बिहार एसएससी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सिमरी बख़्तियारपुर स्टेशन चौक पर हल्ला बोला।
छात्र जाप के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।जहाँ छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी भी कर रहे थे। इस मौके पर पुनपुन यादव ने कहा कि बिहार एसएससी की परीक्षा में एक बार फिर से पेपर लीक होने सरकार की मानसिकता को दिखाता है।एक तो 4 साल के बाद परीक्षा का आयोजन हो रहा है उसमें भी शिक्षा माफिया के द्वारा मेधावी छात्रों का भविष्य को बर्वाद किया जा रहा है।

सरकार से मांग करते है पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच हो । अगर सरकार के तरफ से लीपापोती करने की कोशिश किया गया तो सहरसा से पटना तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
छात्र नेता सददेव चौधरी ने कहा कि परीक्षा के दौरान हाल में छात्रों से किसी भी तरह की जांच तक नही लिया जाता है।खुली छूट दिया गया।छात्र नेता प्रणव आनंद ने कहा कि बिहार में हर परीक्षा में पेपर लीक होने बहुत ही दुःख की बात है।हमलोग आज से बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज कर चुके है।

इस मौके पर सददेव चौधरी,नफीज अहमद,नसीम रजा, प्रणव आनंद,अजय शर्मा,आमोद पासवान,गोलू कुमार, अभिषेक कुमार राज,चंदन कुमार,हरखित कुमार,प्रिंस,अमरजीत,तूफानी,रौनक,जयशंकर भारती, विक्रम चौरसिया,प्रिंस रॉयल,दिलीप पासवान,सुभाष चौधरी,साजिद कादरी आदि छात्र औऱ छात्र जाप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: