अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद निवर्तमान प्रमुख नवीन कुमार की कुर्सी चली गई थी
गहमागहमी के बीच 16 समिति सदस्यों में दो रहा अनुपस्थित
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
गत दिनों सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड प्रमुख की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव में गवां देने के बाद सोमवार को नये प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया।
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में काफी गहमागहमी के बीच प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सलखुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्या रीता देवी ने प्रमुख की कुर्सी पर चार के मुकाबले सात मतों से जीत दर्ज कर कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया।
रीता देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान प्रमुख प्रमुख नवीन कुमार को तीन मतों से पराजित कर दिया। निर्वाची पदाधिकारी सह सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार एवं पर्यवेक्षक एडीएम पुरुषोत्तम पासवान की मौजूदगी में सभी 16 पंसस की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में दो समिति सदस्य अनुपस्थित रहा। सदन में मौजूद 16 में 14 सदस्यों के बीच प्रमुख पद का चयन के लिए मतदान कराया गया।
रीता देवी के नेतृत्व में 7 पंसस ने एक साथ सदन में प्रवेश किया. वहीं प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार 5 पंचायत समिति सदस्य के साथ सदन में प्रवेश किया निर्धारित समय तक दो पंचायत समिति सदस्य मंजर आलम एवं प्रमोद पंडित सदन में नहीं पहुंच सके दोनों के नहीं पहुंचने के उपरांत कार्यवाही शुरू की गई। उपस्थित 14 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें गिनती के उपरांत तीर मत अवैध पाए गए एसडीओ ने रीता देवी को प्रमुख पद के लिए विजयी घोषित किया। साथ ही प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद की गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने कहा कि प्रखंड का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यहां के आमजनों के सहयोग से आज मुझे यह कुर्सी मिली है इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।
वही मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद नेता आज के चुनाव का किंगमेकर मिथिलेश विजय ने कहा कि यह जीत सलखुआ प्रखंड वासियों की जीत है। इस जीत के लिए उन्होंने तमाम पंचायत समिति सदस्यों के साथ नेताओं को बधाई दी।
जीत के बाद समर्थकों ने रीता देवी सहित अन्य को फुल मालाओं से लाद एक दुसरे को जीत की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाया। वही समर्थकों ने पिन्टू यादव के नाम से नारेबाजी कर माहौल को खुशनुमा बनाने का काम किया।
गहमागहमी के बीच 16 समिति सदस्यों में दो रहा अनुपस्थित
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
गत दिनों सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड प्रमुख की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव में गवां देने के बाद सोमवार को नये प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया।
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में काफी गहमागहमी के बीच प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सलखुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्या रीता देवी ने प्रमुख की कुर्सी पर चार के मुकाबले सात मतों से जीत दर्ज कर कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया।
रीता देवी के नेतृत्व में 7 पंसस ने एक साथ सदन में प्रवेश किया. वहीं प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार 5 पंचायत समिति सदस्य के साथ सदन में प्रवेश किया निर्धारित समय तक दो पंचायत समिति सदस्य मंजर आलम एवं प्रमोद पंडित सदन में नहीं पहुंच सके दोनों के नहीं पहुंचने के उपरांत कार्यवाही शुरू की गई। उपस्थित 14 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें गिनती के उपरांत तीर मत अवैध पाए गए एसडीओ ने रीता देवी को प्रमुख पद के लिए विजयी घोषित किया। साथ ही प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद की गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने कहा कि प्रखंड का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यहां के आमजनों के सहयोग से आज मुझे यह कुर्सी मिली है इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।
वही मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद नेता आज के चुनाव का किंगमेकर मिथिलेश विजय ने कहा कि यह जीत सलखुआ प्रखंड वासियों की जीत है। इस जीत के लिए उन्होंने तमाम पंचायत समिति सदस्यों के साथ नेताओं को बधाई दी।
जीत के बाद समर्थकों ने रीता देवी सहित अन्य को फुल मालाओं से लाद एक दुसरे को जीत की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाया। वही समर्थकों ने पिन्टू यादव के नाम से नारेबाजी कर माहौल को खुशनुमा बनाने का काम किया।

No comments:
Post a Comment