किसानों को नारियल की खेती व उससे मिलने वाले लाभ से कराया गया अवगत
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) @Brajesh_Bharti.
प्रखंड के ई किसान भवन में शुक्रवार को नारियल विकास बोर्ड की ओर से एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंच नारियल खेती के संबंध में जानकारी लिया। उपनिदेशक नारियल विकास बोर्ड पटना के डा ओभिय देवनाथ, तकनीकी अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, ग्राम भारती फाउन्डेशन के संतोष कुमार झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार यादव ने उपस्थित किसानों को नारियल की खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके फायदे की जानकारी दी।
किसानों को बताया गया कि नारियल विकास बोर्ड नवरोपण पर अनुदान देने के साथ जैविक खाद बनाने के लिए स्थापित किये जाने वाले इकाई के लिए शत प्रतिशत सहायता प्रदान करती है। वही किसानों को कम से कम दस पौधा एवं अधिकतम चार हेक्टेयर यानि 6 सौ पौधे लगाने होंगे। वही किसानों को नवरोपण, रखरखाव,कीट नियंत्रण एवं नारियल के उत्पाद, हस्तशिल्प के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन संजीव कुमार, ब्रह्मदेव चौधरी एवं अभिक्रम के अनिल कुमार गुप्ता ने आयोजित किया।
इस मौके पर संजीव कुमार भगत, राजकिशोर सिंह, कुमार सुमन, रंजना कुमारी, नारायण कुमार, अजय कुमार, अनिरूद्ध कुमार पटेल, विवेक कुमार, उमेश पंडित, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment