Wednesday, 21 November 2018

हमारी सरकार ने अति-पिछड़ो को हासिये पर से मुख्य धारा में लाने का काम किया : नीतीश

सहरसा पटेल मैदान में सभा से लगातार विरोध होता रहा है सुबें का मुखिया का

भीड़ से गदगद नजर आए नीतीश कुमार, बिजली के मुद्दे पर जमकर तारीफ किए बिजेंद्र यादव का

दो घंटे लेट से पहुंचे सभा स्थल पटेल, सरकार के एक एक विकास के की गिनती गिनाए

सहरसा से ब्रजेश/भार्गव की रिपोर्ट :-
मैं जमीनी स्तर पर विकास में विश्वास रखता हूं बयानबाजी में। हमारी सरकार ने हासिए पर रहे अति पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया।
उक्त बातें सुबे के मुखिया नीतीश कुमार सहरसा के पटेल मैदान स्थित जदयू द्वारा आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बालिकाओं के उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। बालिकाओं के विकास के लिए इन दिनों कई तरह की योजनाएं राज्य में चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता का मतलब न्याय के साथ विकास होता है। हमारी सरकार राज्य के अति पिछड़ा जो हाशिये पर पूर्व में था उसे समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया है। 
नीतीश कुमार के संबोधन के बीच बीच में विभिन्न मांगों को लेकर जब लोग खड़े हो नारेबाजी करना शूरू करता था तो मुख्यमंत्री श्री कुमार मर्यादा में रहने की हिदायत देते दिखे।
उन्होंने अतिपिछड़ों के लिए किए गए कार्य को विस्तार से बताया। उन्होंने महादलित के बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर अपनी कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए शिक्षित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि माता पिता के निर्धनता के कारण छात्र - छात्रा स्कूल नहीं जाता था अब साईकिल चलाकर छात्रा स्कूल जाने लगी तो समाज में शिक्षा के प्रति समीकरण ही बदल गया। बिहार में न्यायपालिका में भी आरक्षण मिला है। 96 लाख परिवार को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। 
उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास जमीन पर काम करने में है बयानबाजी में नहीं। आज धान हो या मक्का उत्पादकता के मामले में बिहार काफी आगे है। 
उन्होंने कहा कि घर घर में बिजली आने से लालटेन व ढ़ीबरी खत्म हो चुका है।इसके लिए मंच पर मौजूद उर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की । 
सम्मेलन को मुख्य रूप से बिहार सरकार के लघु सिंचाई व आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चन्द्र यादव, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव, रमेश ऋषिदेव, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार रवि, सूर्यनारायण यादव, पूर्व विधान पार्षद संजय झा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र यादव, पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह, लखन ठाकुर, पूर्व विधायक अरूण यादव सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
मौके पर नया बाजार निवासी युवा नेता घनश्याम चौधरी ने हजारों समर्थको के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष जदयू में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके द्वारा पहनाए गए माला को उतार उन्हें पहना पार्टी में स्वागत किया। 

No comments: