Wednesday, 21 November 2018

हरियाणा के हिसार में सहरसा व खगड़िया के मजदुरों की मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा

मृतक तीन मजदूर सहरसा के तो दो थे खगड़िया जिले के

सड़क निर्माण का काम कर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को एक कार ने कुचल दिया

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

हरियाणा के हिसार में मंगलवार की रात्रि सड़क निर्माण का काम कर फुटपाथ पर सो रहे बिहार के सहरसा एवं खगड़िया जिले के पांच मजदुरों की मौत के बाद मृतक के परिजनों सहित गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक मजदूर में तीन सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के भादा गांव का रहने वाला था वहीं दो मजदूर खगड़िया जिले के माली पीनगरा का रहने वाले हैं।
मौत की सूचना मिलते ही मृतक मजदूरों के घरों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि भादा गांव के वार्ड 5 के कुछ महादलित मजदूर दो माह पूर्व रोड लाइन कम्पनी में काम करने हरियाणा गए हुए थे।

भादा गांव से अवधेश ऋषिदेव, सुभाष सादा, चंद्र किशोर सादा तीनो मजदूर एक ठिकेदार के साथ रोड लाइन में मजदूरी करने 2 माह पूर्व ही हिसार गए थे। इन तीनों की मौत की बात कही जा रही है। 
जहाँ मृतक के परिजनों को बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना मिली। मृतक मजदूरों में अवधेश ऋषिदेव के भाई पिंटू ऋषिदेव बताते है कि मंगलवार की रात मृतक भाई से मोबाईल पर बात हुई थी। जिसमे अवधेश ने सब कुछ ठीक ठाक चलने की बात बताया था। अचानक सुबह मौत हो जाने की सूचना से परिजन स्तब्ध है। वही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।

यहां बताते चलें कि हरियाणा के हिसार जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।
घटना स्थल की फोटो
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे। पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई। कार चालक को भी चोटें आयी हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

No comments: