जल्द नहीं हुआ हत्यारोपी की गिरफ्तारी तो वैश्य समाज द्वारा किया जाएगा उग्र आंदोलन
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा
सहरसा के गांधी पथ मुहल्ले में गत दिनों बाइक सवार अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर उमेश साह नामक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर देने के बाद अब तक हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
वही शनिवार देर शाम वैश्य समाज ने मृतक उमेश साह के आत्मा की शांति एवं हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
दर्जनों युवाओं की टोली ने यह कैंडल मार्च गांधी पथ से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए शंकर चौक तक पैदल कैंडल मार्च किया।
गोलीबारी की घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन अभी तक निरंकुश बना हुआ है। वैश्य समाज द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए शशांक सुमन उर्फ विक्की ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक परिवार अभी तक भय के साये में जी रहा है।
मौके पर मौजुद युवा समाजसेवी एवं यूथ कांग्रेस के महासचिव मृणाल कामेश ने कहा कि अगर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि आज दिनदहाड़े आमजनों की हत्या हो रहा है शासन एवं प्रशासन कांन में तेल डालकर सो रहा है।
वैश्य समाज के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लगातार वैश्य समाज पर हो रहे अपराध और अत्याचार पर जोर ढंग से आंदोलन करेगी।
कैंडल मार्च में वैश्य समाज के अभिषेक गुप्ता, कुश मोदी, सोलटी, कुणाल कामेश, अभिषेक वर्धन, बिरेंद्र पोद्दार, शक्ति गुप्ता, दीपक राज, सुभाष चौधरी, मृणाल कामेश, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल, रणविजय, सिकन्दर साह, रामनाथ साह, नरेश साह, संदीप, लालु, राजा, सुनील, रिषु आदि दर्जनों मौजुद रहें।

No comments:
Post a Comment