Sunday, 18 November 2018

एम्स व ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जाप का चक्का जाम स्थगित

बुधवार को तीन जिलों में उपरोक्त मांग को लेकर जाप ने सड़क चक्का जाम का किया था आह्वान

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार के तीन जिला सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा में एम्स व ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर घोषित सड़क चक्का जाम के आह्वान को जन-अधिकार पार्टी ने स्थगित करने का निर्णय लिया है।
पार्टी प्रवक्ता शैलेंद्र शेखर ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 21 नवम्बर बुधवार को मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिवस होने के चलते पार्टी द्वारा पूर्व घोषित सड़क चक्का जाम को तीनों जिलों में स्थगित किया गया है!

पार्टी प्रवक्ता शैलेन्द्र शेखर ने कहा कि उस दिन पार्टी के युवा और छात्र परिषद के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से एम्स के लिये अपनी मांग रखेंगे और एक दिवसीय उपवास पर रहेंगे।
उपवास कार्यक्रम सहरसा में किया जाएगा जिसमें सांसद पप्पू यादव के भी भाग लेने की बात कही गई है। प्रवक्ता शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी के हाईकमान के निर्देश पर एम्स सहित कोशी के अनेकों जनमानस के सवाल पर पार्टी पद यात्रा करेंगी।

No comments: