Friday, 16 November 2018

जाप संरक्षक पप्पू यादव ने किया सीएसपी केन्द्र का उद्घाटन

आज आमजन से लेकर नेता तक सेवा का मतलब भूल गए हैं : पप्पू यादव

सरडीहा गांव से पुराना नाता, यहां के हर व्यक्ति के लिए सदैव तत्पर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

स्कील और स्टारर्टप इंडिया की बात करने वाला आज का नेता को पता नहीं है कि आज गांव के लोग पहले से एक से बढ़कर एक हुनर सीख बैठे हैं उन्हें कोई कर्ज व्यापार करने के लिए नहीं देने वाला है। बड़े बड़े लोग बैंक से ऋण ले देश छोड़ भाग जाते हैं और सरकार देखते रह जाती है।
उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सरडीहा गांव में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 
इससे पूर्व सरडीहा गांव निवासी शंकर प्रसाद सिंह के नवचयनित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन फीता काट किए।
सासंद श्री पप्पू यादव ने कहा कि लोग इस सेवा केंद्र का लाभ ले। सरडीहा गांव निवासी सीएसपी केंद्र संचालक शंकर प्रसाद सिंह के विशेष आग्रह पर यहां आए हैं चुंकि सरडीहा गांव से पुराना नाता रहा है पिता जी के करीब दस दोस्त इस गांव से विद्यार्थी जीवन में साथ रहे हैं। इस गांव के किसी भी व्यक्ति को कभी भी किसी प्रकार की सहायता पप्पू यादव से चाहिए निसंकोच एक बार फोन कर दे किसी भी हद तक पहुंच उसका काम होगा।
सासंद पप्पू यादव ने कहा कि सरडीहा की धरती पर अधिकारी, साहित्यकार, लेखक, सहित बड़े बड़े लोगो की धरती रही है ।
उन्होंने कहा कि आजकल बैंक उसी को लोन देती है जो लेकर फरार हो जाते हैं। एक गरीब आदमी लोन के लिये दौड़ते दौड़ते थक जाता है लेकिन बैंक लोन नही देती है। इस देश मे पावर कि की पूजा होती है ना कि आम लोगो का। सरकार बताये की कितने बेरोजगार को मुद्रा लोन दिया गया। हर योजना में लूट है। 
12 महीने की साल में चार महीने ही पेंशन मिलता है बाकी माह पेंशन नहीं मिलता है। भारत की इकॉनमी ब्लैक मनी से चलता है। भारत मे एनजीओ लूट मचा रखा है। 
इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता व प्रवक्ता शैलेन्द्र शेखर, जिलाध्यक्ष अब्दुश सलाम, हरिहर गुप्ता,महबूब आलम जीबू,नुनु यादव, शशि यादव,मुखिया इंदल यादव,अरबिंद यादव समीर पाठक,पिंटू पराशर,जितेंद्र भगत ,रंजन यादव,संजय यादव,दीपक चौखानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments: