एक्सप्रेस ट्रेनों में भी हो यहां से पार्सल बुकिंग की सुविधा के लिए रेलमंत्री करेंगे बात : सांसद कैसर
मॉडल स्टेशन के दर्जा प्राप्त होने के बाद यात्री सुविधाओं में तेजी से हो रहा विकास
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन सह खगड़िया लोकसभा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने स्टेशन पर चल रहे मिथिला पेंटिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिए।
सांसद ने स्टेशन के प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना एव पे-शौचालय का निरीक्षण किया। पे-शौचालय में विकलांग को जाने एव स्टेशन पर बिकलांग को चढ़ने में व्हीलचेयर सहित संसाधन की व्यवस्था करने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक दिलीप विश्वास को दिये।
सांसद ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो डीआरएम से बात किया जायेगा। लोगो के द्वारा सांसद से मांग किया कि एक भी एक्सप्रेस गाड़ी में पार्सल की सुबिधा यहां से नही है जिसकी वजह से व्यवसायियों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है वही अन्य बड़े शहरों से समानों को सिमरी बख्तियारपुर बुकिंग नही होती है। सासंद ने कहा कि पुरबिया एव एक और कोई एक्सप्रेस गाड़ी में पार्सल दिलाने के लिये वे प्रयास करेंगे। इस संबंध में रेलमंत्री से मिल इस बात पर चर्चा करेंगे।
पेंटिंग कर रहे कलाकारों ने सांसद किया स्वागत -
मिथिला पेंटिंग से स्टेशन का रंग रौगन कर रहे कलाकारों ने सांसद का माला पहनाकर एव एक पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया। कलाकार ने सासंबद से अनुरोध किया कि चूंकि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का दीवार समतल एव ठीक से प्लास्टर नही है, इस लिए पेंटिंग दीवाल पर सुंदर नही बनेगी तो पेंटिंग सुंदर बने इसके लिये उन्हें बोर्ड उपलब्ध कराया जाये।
स्टेशन को मिथिला पेंटिंग से सजा रहे स्वयं सेवी संस्था माँ चंद्रकला राजेश्वर सेवा संस्थान मधुबनी के सचिव रानी सिंह ने बताई की सिमरी बख्तियारपुर में आकर्षक पेंटिंग बनाया जा रहा है जो लोगो को पसंद आयेगा। गौरतलब है कि सिमरी बख्तियारपुर में विगत एक सप्ताह से स्टेशन के दीवार पर मिथिला पेंटिंग से सजाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म एव प्लेटफार्म के बाहर सभी दीवारों को मिथिला पेंटिंग से सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है।
आदर्श स्टेशन बना है सिमरी बख्तियारपुर-
सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा मिला है। सासंद चौधरी महबूब अली कैसर ने स्टेशन का विकास के लिये 75 लाख रुपये दिया था। कुल साढ़े तीन करोड़ की लागत से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के दो प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, यात्री शेड, पे-शौचालय, प्रथमश्रेणी विश्रामालय, एव स्टेशन के सर्किल एरिया को सुंदर बनाया। साफ-सुंदर स्टेशन के लिये डीआरएम आर के जैन ने 4 हजार रुपये का पुरुष्कार भी दिया।
सासंद के साथ रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य अबू ओसामा, प्रसून कुमार सिंह, मो हस्सान आलम, जियाउल हक, सासंद प्रतिनिधि अरविंद सिंह कुशवाहा, अशोक शर्मा सहित कई लोग मौजूद था।

No comments:
Post a Comment