Monday, 5 November 2018

एजाज अंजुम बने सिमरी बख्तियारपुर अमीन (भू-मापक) संघ के अंचल अध्यक्ष

पहली बार हुआ अंचल अमीन (भू-मापक) संघ का गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सिमरी बख्तियारपुर अंचल अमीन (भू-मापक) संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। चकभारो पंचायत के पहाड़पुर निवासी पथ निर्माण विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मी अब्दुल कुद्दुश के पुत्र एजाज अंजुम को अंचल अमीन संघ का अध्यक्ष चुना गया। 
खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर डियोढ़ी आवास में आयोजित बैठक में जिले भर से कई नामचीन अमीन की उपस्थित हुए बैठक में सर्वसम्मति अध्यक्ष के अलावे अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। 

एजाज अंजूम को अध्यक्ष पद के अलावे उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार साह, सचिव जयकरण यादव, कोषाध्यक्ष पद पर सुदीन कुमार, प्रवक्ता देवनंदन यादव के अलावे संयोजक के रूप में पांच सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें मो निसार, मो खालिद, सीताराम राय, खुसीलाल साह एव योगेंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया। चयनित सभी लोगों को संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णदेव यादव ने बधाई दिया एव आगे संघ को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रवीण, सचिव मो मुबारक ने सरकार पर  भेदभाव के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। इनलोगो का कहना है कि सरकार प्रशिक्षित अमीनो का अनदेखी कर रहा है।

अंचल अध्यक्ष बनने पर एजाज अंजूम ने कहा कि पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हूं लेकिन सरकार के द्वारा हमलोगो की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खड़ा उतरने का काम करूंगा। 
आज अमानत का पेशा बहुत ही जोखिम भरा है। दिन ब दिन बढ़ रहे जमीन की किमत ने अमानत के काम को हाई रिस्क बना दिया है। उस पर से कागजी परेशानी अलग है। 
सिमरी बख्तियारपुर अंचल के दो चार मौजा को छोड़ दें तो आज भी हमलोगो को 1902 ईस्वी के सर्वे पर जमीन की मापी करनी परती है जो बहुत ही परेशानी का कारण बनती है। सरकार को जल्द नये सर्वे पर फैसला करना चाहिए।

 बैठक में मंसूर आलम, कोषाध्यक्ष छोटकन राय, सहित कई अमीन उपस्थित रहे।

No comments: