नगर अध्यक्ष रौशन आरा ने विभिन्न घाटों का दौरा कार्यों का की निरीक्षण
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत पूरी तरह तत्परता से जुटा हुआ है। दस दिन पहले से ही नगर प्रशासन विभिन्न घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर करा रही है।
छठ घाटों पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए घाटों की सफाई के साथ - साथ सुरक्षा को लेकर बांस से घेराबंदी कराई जा रही है।
वही सोमवार की घाटों की चल रही साफ - सफाई का नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा और उपाध्यक्ष विकास कुमार ने घूम - घूम कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई बिन्दुओं पर आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। हाई स्कूल आदि घाटो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को जल्द से जल्द सफाई कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। ताकि घाट के रंग रोगन का कार्य भी जल्द शुरू हो सके।
निरीक्षण के क्रम में नप अध्यक्षा ने बताया कि छठ घाट पर व्रत धारण करने वाली महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी। ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो।
वही नप उपाध्यक्ष ने बताया कि छठ घाटो पर पेयजल के साथ - साथ शौचालय की व्यवस्था रहेगी।नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम ने बताया कि घाट के आसपास की सड़कों के दोनों साइड मिट्टी भराई करवाई जा रही है, जिससे आमलोगों को दिक्कत ना हो.इसके साथ ही हर घाट पर नप की ओर से एक हेल्प काउंटर की व्यवस्था होंगी.ताकि छठ व्रती चिंता मुक्त हो पूजा करे.इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता, वार्ड पार्षद नरेश कुमार निराला, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गणेश मिस्त्री, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उत्तम यादव, शकील आलम, हसनैन मोहसीन, सोहन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment