Saturday, 24 November 2018

जेई व सहायक अभियंता पर सात निश्चय योजना में धांधली को ले मामला कराया दर्ज

सिटानाबाद में चार योजनाओं में कार्य से अधिक एम बी बुक कर निकाल ली लाखों की राशि

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में मची लूट का हुआ स्थापन 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं में लूट किस कदर मची है यह किसी से छुपी नहीं है। जांच के नाम खानापूर्ति के बीच कुछ मामले में हो रही जांच कारगर भी साबित हो रही है। 
इसी तरह के एक जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के आदेश पर सिमरी बख्तियारपुर बीडीओ ने एक कनीय अभियंता एवं एक सहायक अभियंता पर बख्तियारपुर थाना में चार योजनाओं में कार्य से अधिक का एम बी बुक कर 2 लाख 30 हजार से अधिक की राशि निकासी पर केश दर्ज कराया है। 

क्या है पुरा मामला :-

बीडीओ मनोज कुमार ने अपने कार्यालय पत्रांक 280-1 दिनांक 20/11/18 में जारी किये गये आवेदन में जिलाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 1324 पं, दिनांक 17/11/18 का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के योजनाओ की जांच जिला स्तर से गठित टीम द्वारा की गई थी। 

जिसमें चार योजना पहला सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में शीबू पासवान के घर से विजो सिंह के खेत की तरफ जाने वाली सड़क के मिट्टी/सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य में 54525.00 रूपये अधिक भुगतान का उल्लेख है। 
वहीं दूसरा योजना वार्ड संख्या 1 में राघो पासवान के घर से राजेन्द्र पासवान के घर की तरफ जाने वाले सड़क में मिट्टी सोलिंग एवं ढ़लाई कार्य में 53826.00 रूपये अधिक भुगतान का उल्लेख है। 

तीसरा योजना सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में राजो घर से पश्चिम मो करीम के घर तक मिट्टी भराई एवं ढ़लाई कार्य में 55563.00 रूपये अधिक भुगतान का उल्लेख है।

वही चौथा योजना सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में मो फिरोज के घर से पश्चिम मो मोजीम के घर तक सड़क के पीसीसी ढ़लाई कार्य में 65413.00 रूपये अधिक का उल्लेख है। 

चारो योजनाओ के कार्य की मापी कनीय अभियंता कुमार गौरव एवं मापीपुस्त का सत्यापन सहायक अभियंता कमल कुमार वासुदेव के द्वारा किया गया है। इस कारण कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के विरूद्ध सरकारी राशि के दुर्विनियोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है। जल्द दोषी को हिरासत में ले जेल भेजा जाएगा।

No comments: