Sunday, 25 November 2018

सहरसा में 15 केन्द्रों पर आयोजित होगी B.S.S.C की पीटी परीक्षा, तैयारी बैठक

8, 9 , एवं 10 दिसंबर को होने वाली परीक्षा की प्रशिक्षण सह तैयारी बैठक आयोजित

छ: चरणों में होने वाली इस परीक्षा में सुबे में साढ़े 18 लाख परीक्षार्थी हो रहे हैं सामिल 

सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने प्रथम इंटर स्तरीय परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा आठ से 10 दिसंबर तक लगातार तीन दिन होगी।

इसके साथ ही सहरसा जिला प्रशासन ने भी इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। विकास भवन सभा कक्ष में शनिवार को प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक प्रमंडलस्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रशिक्षण आयोग के सचिव योगेंद्र राम द्वारा दिया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा में राज्य  में 18 लाख 57 हजार 460 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। 

सहरसा जिला में 15 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। छः चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक चरण में लगभग 8 हज़ार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 8 से 10 दिसंबर तक तीन दिन परीक्षा होगी। 16 हज़ार परीक्षार्थियों के आने-जाने, रूकने आदि के कारण कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। लेकिन सब लोगों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त तथा बाधा रहित संपन्न होगी। 
प्रत्येक दिन दो चरणों की परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम, तृतीय, पंचम चरण की परीक्षा 9.30 बजे पूर्वा० से 11.45 पूर्वा० तक तथा दूसरी, चौथे और छठे चरण की परीक्षा 02बजे अप० से 04.15 अप० तक संपन्न होगी। परीक्षा प्रारंभ हो जाने के बाद कोई परीक्षार्थी न तो परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर पाएंगे न तो परीक्षा समाप्ति के पूर्व कक्ष से बाहर निकल पाएंगे।
परीक्षार्थी अपने साथ पेन, पेंसिल, कलकुलेटर, स्लाइड रूल, लॉग टेबुल, ग्राफ पेपर, इलेक्टॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, पेपर, विरेबल डिवाइस, स्मार्ट फोन, घड़ी, जूता, मोजा, आभूषण आदि नहीं ले जा पाएंगे। पेन उन्हें आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 

केंद्राधीक्षक सभी कमरे में दीवाल घड़ी उपलब्ध कराएंगे।वीक्षक मोबाइल फोन लेकर परीक्षा हॉल में नहीं रहेंगे। केंद्राधीक्षक भी मोबाइल फोन लेकर हॉल के अंदर नहीं जाएंगे। 
परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान का एक-एक टेक्सट बुक लेकर परीक्षार्थी आएंगे । जिसपर परीक्षार्थी का नाम तथा मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य रहेगा। केद्राधीक्षक सिटिंग प्लान केंद्र के मेन गेट के बाहर तथा सभी कमरे के बाहर करेंगे।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था ग्राउंड फ्लोर पर हीं किया जाएगा तथा दृष्टिविहीन दिव्यांगों को राइटर, अलग कमरे की व्यवस्था तथा प्रति घंटे 15 मिनट, कुल 35 मिनट अतिरिक्त समय की व्यवस्था केंद्राधीक्षक करेंगे।परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पहले तक परीक्षार्थी अपना फटा हुआ या ठीक से प्रिंट नही किया हुआ प्रशन-पत्र बदल सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था की जाएगी। 
परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले परीक्षार्थियों की मेन गेट पर जांच प्रारंभ हो जाएगी।परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी तथा सभी फोटो कॉपी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कदाचार में पकड़े जाने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

प्रशिक्षण में प्रमंडल के तीनों जिला के अपर समाहर्ता (नोडल पदाधिकारी), सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयशंकर कुमार ने दी ।

No comments: