ग्रुप लॉन का कलेक्शन कर आ रहा था सिमरी बख्तियारपुर स्थित बैंक शाखा वापस
पॉस मशीन, एटीएम, कागजात सहित दो मोबाइल भी लूट लिया, पुलिस जूटी जांच में
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद-हुसैनचक सड़क मार्ग के गंगाप्रसाद गांव के समीप गुरुवार को बंधक बैंक के कलेक्शन एजेंट से हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख 86 हजार रुपए सहित अन्य समान लूट लिया है।
वहीं घटना को लेकर पीड़ित बंधन बैंक कर्मी ने बख्तियारपुर थाना में पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी देते न्याय की गुहार लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजमणि ने पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन जुटे गई।
घटना को लेकर पीड़ित बंधन बैंक कर्मी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता का नाम सुरेश गुप्ता है। घर खगड़िया जिले के खीराडीह है। हम सिमरी बख्तियारपुर स्थित बंधन बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। गुरूवार को सिटानाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ग्रुप लॉन का कलेक्शन कर बैंक शाखा आ रहे करीब 4 बजे के आसपास गंगा प्रसाद गांव के समीप पहुंचने पर पीछे की दिशा से एक बाइक पर सवार हथियार से लैस दो बदमाशों के द्वारा ओवरटेक कर मुझे रूकने को कहा। वहीं रूकते ही दोनों बदमाशों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर बैग छीन लिया गया। जिस बैग में कलेक्शन का करीब 1 लाख 86 हजार रूपया तथा एटीएम, पौस मशीन, ग्रुप रजिस्टर वगैरह था। इसके अलावा दो मोबाइल भी छीन लिया गया। वहीं छीनने के बाद दोनों फिर बाइक पर सवार होकर हुसैनचक की दिशा में हथियार लहराते हुए चलता बना। इस बावत थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
आखिर ऐसे निजी बैंक कर्मी ही क्यों बनते हैं शिकार -
इन दिनों सहरसा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनी व छोटे बैंक के कर्मी ही इस तरह के घटना का शिकार क्यों हो रहे हैं यह बहुत बड़ी जांच का विषय है। विगत वर्ष 18 में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार के घटित कई मामले जांच के क्रम में फर्जी निकले हैं।
रकम अधिक होने पर क्यों नहीं लेते सुरक्षा -
प्रशासनिक स्तर पर कई घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा बार बार ऐसे कम्पनी कर्मियों को हिदायत दी जाती रही है कि अगर क्षेत्र से अधिक या मोटी रकम का आदान प्रदान हो तो सुरक्षा ले कर कारोबार को अंजाम दे लेकिन हर बार इस बात की अनदेखी की जाती रही है।


No comments:
Post a Comment