Monday, 7 January 2019

आशा कार्यकर्ताओं के बाद अब MDM रसोईया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

विभिन्न 12 सुत्री मांगों को लेकर रसोईया ने दिया धरना किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

एक शिष्टमंडल एसडीओ से मिल मांगों का स्मार पत्र सरकार को सौंपा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

एमडीएम रसोईया संयुक्त संघर्ष समिति बिहार के आह्वान पर सोमवार से सुबे के रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के भी रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन कर हड़ताल पर चले गए हैं। 
वही अनुमंडल क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ों एमडीएम रसोईया ने अपनी विभिन्न 12 सुत्री मांगों को लेकर बीआरसी कार्यालय के समीप जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

वहीं एक शिष्टमंडल ने 12 सूत्री मांगों का स्मार पत्र एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर को समर्पित किया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि हम लोगों ने सरकार के समक्ष अपनी विभिन्न 12 सूत्री मांगे रखी है जिनमें एमडीएम रसोइयों का पारिश्रमिक तत्काल बढ़ाते हुए न्यूनतम वेतन ₹18000 प्रतिमा की जाए वही केरल हरियाणा कर्नाटक गोवा त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों की तरह बिहार के एमडीएम रसोइयों को भी राज्यांश में बढ़ोतरी कर प्रतिमा परिश्रमिक में बढ़ोतरी सुनिश्चित करें।
वक्ताओं का कहना था कि 45 एवं 46 में भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश को लागू किया जाए वहीं रसोइयों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाए साथ ही ₹3 हजार प्रतिमाह पेंशन भी सुनिश्चित करें इसके साथ ही 10 महीना के बजाय 12 महीना के कार्य का भुगतान किया जाए चिकित्सा बीमा सहित मृत्यु होने पर ₹5 लाख का अनुदान राशि उपलब्ध जाय।

इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन कर्मियों को 180 दिन का सार्वजनिक मातृत्व अवकाश आकस्मिक अवकाश भी मिलना चाहिए, प्रत्येक रसोइयों को 1 वर्ष में दो सेट पोशाक भी देने के साथ सफाई भत्ता का भी भुगतान करें। सभी विद्यालय में ढांचागत विकास कर खाना बनाने का शेड, भंडारा स्थल, साफ पेयजल आपूर्ति की जाए। 
वहीं जमीन के अभाव में भवन विहीन विद्यालय का प्रारंभिक विद्यालय में मर्ज होने पर शिक्षक के साथ-साथ एमडीएम रसोइयों का भी समायोजन सुनिश्चित किया जाए। मध्यान्ह भोजन योजना का नवीकरण एवं एनजीओ निजी ठेकेदार और कंपनी के हवाले करने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

मौके पर डोमी पासवान,संतोष राम,प्रमोद ठाकुर,शबीला खातून, शिवनंदन चौधरी,सुलेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
MDM रसोइया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

No comments: