भारत विकास परिषद अरविंद शाखा द्वारा स्वामी जी के मूर्ति पर किया माल्यार्पण
विभिन्न स्कूलों के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा सिमरी बख्तियारपुर सहरसा के तत्वाधान में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के 156 जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम नगर पंचायत स्थित डाक बंगला चौराहा पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजमणि सहित अन्य लोग शामिल हुए। सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के कास्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चे द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन कर किया गया।
अपने संबोधन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद के सात्विक जीवन उच्च विचार एवं प्रखर राष्ट्रवादी भावनाओं को बताया। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद अल्पायु में है ऐसे ऐसे कार्य कर गए जो हर मानव के लिए अनुकरणीय है।
शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर रखने का एक सराहनीय कार्य किया। जब संपूर्ण विश्व पाश्चात्य सभ्यता की ओर सरपट भाग रहे थे वैसी स्थिति में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में बताकर संपूर्ण विश्व का ध्यान भारत की ओर खींचा और अपनी संस्कृति का लोहा मनवाया।
मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रमोद भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्योगपति सुशील जयसवाल, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन, महेंद्र नारायण प्रसाद, शाखा अध्यक्ष शिव व्रत भगत, गायत्री शिक्षा निकेतन के डायरेक्टर योगेंद्र यादव, ओंकार शरण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, नन्द कुमार गुप्ता, भागेश्वर मिश्रा, कमलेश्वरी प्रसाद, शाखा के कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, रमीज रजा, कंचना अम्बष्ट, प्रेरणा कुमारी, शत्रुघन प्रसाद, अमित कुमार, रवि कुमार, राजकिशोर प्रसाद, इंदल कुमार, मधुकांत, कमलेश वर्मा, महेश कुमार, दीपक कुमार, सुदीन कुमार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बीच स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हरिवंश मध्य विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर से इंद्रमोहन कुमार, कन्या उच्च विद्यालय सिमरी बरियारपुर से सोनी कुमारी, रोज वैली आवासीय स्कूल से नमन राज, ज्ञान गंगा अकैडमी से निमिशा कुमारी, टैगोर पब्लिक स्कूल से तनुज जयसवाल, महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो से सिंपल कुमारी, रोज वैली सेकेंडरी स्कूल से यश लाभ, उच्च माध्यमिक विद्यालय जलहटोली दीपू कुमार भगत, संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल से गुड्डू कुमार, उच्च विद्यालय रायपुरा से सुष्मिता कुमारी, उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर से अजीत कुमार ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन से किया गया।

No comments:
Post a Comment