किसी भी नेता को जॉर्ज को श्रद्धांजलि देने का अधिकार नही है :-पुनपुन यादव
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती !
नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन चौक पर बुधवार को जाप छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव की अगुवाई में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सबसे पहले उपस्थित छात्रों ने स्व जार्ज फर्नांडिस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पुनपुन यादव ने कहा कि देश में मजदूर आंदोलन के प्रणेता सह पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन देश के लिए अपुर्णिय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। जॉर्ज फर्नांडिस बेजुबानों, वंचितों, मज़दूरों, कमजोरों के आवाज थे ।
आज़ाद भारत में संघर्ष और क्रांति के प्रतीक थे। जीवन के साथ विद्रोही तेवर के लिए जाने जाते थे। लगातार कई तरह के राजनीतिज्ञों का संगम कर कई राजनेताओं को जन्म दिया। वे जात–पात और धर्म– मजहब की राजनीति से दूर थे।
छात्र नेता सददेव चौधरी ने कहा कि जॉर्ज साहब नेशनल लीडर के रूप में बिना भेदभाव की राजनीति किए। उन्होंने राजनीतिक सूचिता कायम की। उन्होंने निर्माण किया, मगर सबने उनको छला। जब देश जाति, धर्म, मज़हब के दलदल में फंस गया, तब जॉर्ज राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो गए। आज ऐसे लोग घडि़याली आंसू बहा रहे हैं, जिन लोगों ने जॉर्ज को छोड़ा। उनका सम्मान नहीं किया। बिहार के किसी नेताओं को ये अधिकार नहीं है कि वे जॉर्ज को श्रद्धांजलि दे। क्योंकि जॉर्ज ने अपना अंतिम वक्त जिस तरह से गुजारा, उसके लिए ये नेता ही जिम्मेदार थे।
श्रद्धांजलि सभा मे छात्र नेता सददेव चौधरी ,सुभाष चौधरी,राहुल जैन,रोहित कुमार,ललित कुमार,राज कुमार पासवान,दिलीप पासवान,प्रिंस रॉयल,पप्पू कुमार,विक्रम चौरसिया आदि छात्र नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment