Saturday, 5 January 2019

सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ के विरूद्ध लोजद नेताओं ने खोल दिया मोर्चा

प्रेस वार्ता कर नप से निर्गत एसडीओ द्वारा दबाब की चिट्ठी पर उठाया सवाल

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद रितेश रंजन ने शुक्रवार को अपने निजी आवास पर एक प्रेस वार्ता कर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार ने खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रितेश रंजन ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर आम आदमी के न्याय की कल्पना की थी परंतु भ्रष्ट अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर ने कानून को ताक पर रखकर न्याय व्यवस्था को शर्मसार करने का काम किया है।

वे पद व पावर का दुरुपयोग किया है किसी खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की नियत से मोटी राशि का लेनदेन कर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर एवं जेई नगर पंचायत से जबरन हस्ताक्षर कराकर न्याय को प्रभावित किया है। 

रितेश ने कहा कि जिलाधिकारी सहरसा धन्यवाद की पात्र है जिन्होंने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।रितेश ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी के कारण सरकार की भी गर्दन शर्म से नीचा होता है। 

हम जिला प्रशासन से मांग करते की जांच उपरांत दोषी अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। जिससे यह साबित हो सके कि कानून के रक्षक अगर भक्षक बनने की कोशिश करेंगे तो कानून सबके लिए एक समान है।

लोजद परिवार इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को विस्तृत रूप से देगी।इस मुद्दे को विधानसभा शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाया जा सके एवं दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजद के प्रदेश महासचिव प्रवीण आनंद ने कहा कि भ्रष्ट अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ यदि 15 दिनों के अंदर कोई समुचित कार्यवाही नहीं होती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। 

युवा अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सभी ओर अराजकता एवं भ्रष्टाचार का माहौल है। यदि अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाई नही हुई टोह लोग उग्र आंदोलन करेंगे। 

महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल सादा ने कहा कि यह गंभीर मामला है, आगे लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई एवं हटाने की मांग की जाएगी।

इस मौके पर प्रदेश युवा महासचिव गुड्डू हयात, लोजद नेता मानवेंद्र ठाकुर, छात्र जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम, नगर अध्यक्ष बब्बन यादव, रणविजय यादव, सुबोध कुमार यादव, मोहम्मद अंजर आलम, सलखुआ प्रखंड युवा अध्यक्ष चंदन यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष गणेश मिस्त्री, गोपाल शर्मा, चंदन गुप्ता, निर्मल ठाकुर, अशोक भगत, मनोज भगत, अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। 

No comments: