#एम्स निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित जमीन पर किया गया भूमि पूजन
#अब सहरसा में एम्स निर्माण को कोई नहीं रोक सकता है। संघर्ष होगा तेज
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार में एम्स अस्पताल निर्माण कि दिशा में गत दिनों राज्य सरकार के डीएमसीएच दरभंगा के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिए जाने के बाद सहरसा में एम्स अस्पताल निर्माण को बल मिल गया है ।
इसी कड़ी में गुरुवार को एम्स निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित 218 एकड़ जमीन के एक हिस्से में बकायदा मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
इस मौके पर संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र सरकार ने दरभंगा के डीएमसीएच के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया उससे साफ प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार भी मानती है कि एम्स सहरसा में ही बने।
इन लोगों ने कहा कि यहां 217 एकड़ से अधिक जमीन है सारे मापदंडों को सहरसा पूरा भी करती हैं फिर दुसरे जगह एम्स बने यह उचित नहीं होता है। आज हमलोगे ने विधिवत एम्स निर्माण के लिए भूमि पूजन कर दिए हैं। बस अब औपचारिकता ही बाकी है।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष बिनोद कुमार झा, पीपुल्स पावर के संस्थापक गौतम कृष्ण, अजय कुमार निषाद उर्फ लड्डू मुखिया, सन्तोष कुमार, किशोर कुमार, श्याम कुमार, प्रह्लाद कुमार, विद्यानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
AIIMS's land worship was done in Saharsa after the recovery of AIIMS in Darbhanga
#अब सहरसा में एम्स निर्माण को कोई नहीं रोक सकता है। संघर्ष होगा तेज
सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बिहार में एम्स अस्पताल निर्माण कि दिशा में गत दिनों राज्य सरकार के डीएमसीएच दरभंगा के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिए जाने के बाद सहरसा में एम्स अस्पताल निर्माण को बल मिल गया है ।
इसी कड़ी में गुरुवार को एम्स निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित 218 एकड़ जमीन के एक हिस्से में बकायदा मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
इस मौके पर संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र सरकार ने दरभंगा के डीएमसीएच के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया उससे साफ प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार भी मानती है कि एम्स सहरसा में ही बने।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष बिनोद कुमार झा, पीपुल्स पावर के संस्थापक गौतम कृष्ण, अजय कुमार निषाद उर्फ लड्डू मुखिया, सन्तोष कुमार, किशोर कुमार, श्याम कुमार, प्रह्लाद कुमार, विद्यानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
AIIMS's land worship was done in Saharsa after the recovery of AIIMS in Darbhanga

No comments:
Post a Comment