बाइक, साईकिल में ताला लगे रहने के बावजूद चोर घटना को दे रहा अंजाम
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के बख़्तियारपुर थाना अंतर्गत सिमरी बख़्तियारपुर मुख्य बाजार में गुरुवार शाम एक बेहद चौकाने वाली घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया।जानकारी मुताबिक गुरुवार देर शाम मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर के निकट एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी की साइकिल पर एक उचक्के ने हाथ साफ कर लिया।घटना में सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि उचक्के द्वारा उठाये गए साइकिल में ताला लगा हुआ था।परन्तु फिर भी भय से मुक्त चोर ने साइकिल पर बड़ी आसानी से हाथ साफ कर लिया।
● कैसे हुई घटना
गुरुवार देर शाम सिमरी बख़्तियारपुर मुख्य बाजार स्थित एक टेलीकॉम कम्पनी का कर्मचारी अन्य दिनों की भांति बाजार से कलेक्शन कर शाम करीब छह बजे ऑफिस लौटा।ऑफिस लौटने के उपरांत कर्मचारी ने ऑफिस के बाहर साइकिल में ताला लगा ऑफिस के अंदर चला गया।कुछ ही मिनटों के बाद एक चोर ने साइकिल पर बड़ी चालाकी से हाथ साफ कर लिया।हालांकि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
● हो जाये सावधान !
गुरुवार शाम सिमरी बख़्तियारपुर में घटी घटना हर व्यक्ति के लिए चेतावनी की घन्टी है।जानकर बताते है कि बदलते वक्त के साथ चोर भी शातिर होते जा रहे है।इसलिए साइकिल से लेकर मोटर साइकिल तक की हिफाजत को सजग रहे।आपकी थोड़ी सी चूक आपको चूना लगा सकती है।वही इस तरह की घटना कम उम्र के बच्चों के अपराध की दुनिया में दस्तक के संकेत देते है। इसलिए बख़्तियारपुर पुलिस को और ज्यादा एक्टिव होने की जरूरत है ताकि इस तरह के मामले सामने ना आये।
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के बख़्तियारपुर थाना अंतर्गत सिमरी बख़्तियारपुर मुख्य बाजार में गुरुवार शाम एक बेहद चौकाने वाली घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया।जानकारी मुताबिक गुरुवार देर शाम मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर के निकट एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी की साइकिल पर एक उचक्के ने हाथ साफ कर लिया।घटना में सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि उचक्के द्वारा उठाये गए साइकिल में ताला लगा हुआ था।परन्तु फिर भी भय से मुक्त चोर ने साइकिल पर बड़ी आसानी से हाथ साफ कर लिया।
● कैसे हुई घटना
● हो जाये सावधान !
गुरुवार शाम सिमरी बख़्तियारपुर में घटी घटना हर व्यक्ति के लिए चेतावनी की घन्टी है।जानकर बताते है कि बदलते वक्त के साथ चोर भी शातिर होते जा रहे है।इसलिए साइकिल से लेकर मोटर साइकिल तक की हिफाजत को सजग रहे।आपकी थोड़ी सी चूक आपको चूना लगा सकती है।वही इस तरह की घटना कम उम्र के बच्चों के अपराध की दुनिया में दस्तक के संकेत देते है। इसलिए बख़्तियारपुर पुलिस को और ज्यादा एक्टिव होने की जरूरत है ताकि इस तरह के मामले सामने ना आये।

No comments:
Post a Comment