थानाध्यक्ष के स्वयं के बयान पर मामला दर्ज कर फोटो एवं वीडियो फुटेज को खंगाल रही पुलिस
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बख्तियापुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक स्कूल कांड में पुलिस ने कार जलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि उपद्रवी भीड़ के द्वारा कानून को अपने हाथ में ले कर हंगामा और कार को जलाने के मामले में अज्ञात उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के दिन के फोटो एवं वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, चिन्हित कर कार्यवाई की जायेगी।
ज्ञात हो कि बीते 4 जनवरी शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के करीब एक कार से तीन शातिर व्यक्ति सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के एकपढ़हा गांव निवासी राघव कुमार ठाकुर, श्रीनगर मधेपुरा निवासी सुजीत कुमार एवं सरडीहा गांव निवासी दिलीप सिंह मध्य विद्यालय हुसैनचक पहुंच अपने आप को पटना से आये वरीय अधिकारी बता हेडमास्टर विद्यानंद पासवान से रजिस्टर्ड सहित अन्य कागजातों की मांग करने लगा। जिस पर वहां मौजूद सभी शिक्षक ने इन लोगों से परिचय जानना चाहा तो अभद्र व्यवहार कर हो - हल्ला करने लगा।
इसी बीच एचएम व शिक्षकों से तु - तु मैं - मैं होने लगी।इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई कि विद्यालय में तीन बदमाश हथियार के साथ पहुंच शिक्षकों से मारपीट कर रहा है जिस व्यक्ति को यह अफवाह मिली चंद मिनटों में ही ग्रामीण स्कूल की ओर कुच कर गए और देखते - देखते काफी भीड़ स्कूल पहुंच तीनों शातिर को दबोच लिया। इस बीच दिलीप सिंह मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। वही राघव ठाकुर को ग्रामीणों ने पहले जमकर कुटाई की और उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य के कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सुजीत कुमार से पूछताछ करने लगे।
इसी बीच भीड़ ने उस पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया कुछ स्थानिय लोगों ने बीच - बचाव कर दिलीप कुमार को इलाज कराने के नाम पर वहां से निकाल लिया।इधर पूरे मामले की जानकारी बख्तियारपुर पुलिस को होने के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर कमरे में बंद युवक को पुलिस जीप में बैठा निकाला। वही पुलिस के जाने के उपरांत ने उपद्रवियों ने शातिर युवकों की कार तोड़ कर आग लगा दी थी।
भी पढ़ें : तीन हथियार बंद बदमाश पहुंचने की अफवाहों के बाद हजारों की भीड़ पहुंच गई स्कूल...!
https://www.brajeshkibaat.com/2019/01/blog-post_37.html

No comments:
Post a Comment