Thursday, 10 January 2019

सहरसा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी से हथियार लैस बदमाशों ने लाखों की लूट

दो दिन पूर्व भी हुई थी बिहरा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :- 

सहरसा मुख्यालय में हत्या का दौर रूकने के बाद अब बदमाश लूट की ओर रूख करते नजर आ रहे हैं। बिहरा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व 2 लाख 40 हजार की लूट के बाद आज गुरुवार को करीब ढ़ेड लाख रुपए की लूट हो गया।
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार के समीप बाईक सवार हथियार लेश दो अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस के कर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि माइक्रो फाइनेंस के कर्मी बेगुसराय निवासी रोहित कुमार नरियार से राशि संग्रह कर करीब डेढ़ लाख नगद राशि से अपने ब्रांच सहरसा लौट रहा था रहा था।जहां पीछे से एक बिना नम्बर की बाईक पर सवार दो हथियार लैस अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया ।

जाते समय अपराधीयों ने उनका मोबाईल व बाईक का चाभी भी छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने  सदर थाना पहुंच कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने घटना की तप्तीश में जुट गई है।
हालांकि पुलिस की मानें तो इस लूट की बारदात में शंका लग रहा है चुकि बार पुलिस प्रशासन की ओर से माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी को सुरक्षा के लेने के लिए कहा जाता है लेकिन ये लापरवाह बना हुआ रहता है। ऐसे बहुत मामले में गबन करने की बात सामने आई है। 

यहां बताते चलें कि बिहरा थाना क्षेत्र के आरण पथ में खोनहा चिमनी के समीप माइक्रो फाइनेंस कर्मी से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर दो लाख 40 हजार नकद समेत मोबाइल लूट लिया था। बेगुसराय निवासी माइक्रो फाइनेंस के कर्मी सुजीत कुमार विभिन्न गांवों में समूहों से कलेक्शन कर अपनी बाइक से बिजलपुर गांव से जिला मुख्यालय सहरसा जा रहे थे। आरण पथ में खोनहा चिमनी के समीप पूर्व से घात लगाए दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसे रोककर हथियार का भय दिखाते हुए दो लाख 40 हजार नगद समेत मोबाइल लूट लिया था जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

No comments: