Wednesday, 26 December 2018

सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण

निजी स्कूल सफाईर हाईवे की ओर से एसडीओ व एनआरआई की मौजूदगी में हुआ वितरण

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों के बीच मंगलवार को मुबारखपुर गांव में सेफाईर हाइवे स्कूल के सौजन्य से सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार व एनआरआई कौसर अशरफ,राजद नेता मिथिलेश विजय, प्रसून सिंह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण समारोह का आयोजन दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह एनआरआई अल सदफ टायर ट्रेडिंग दुबई के प्रोपराइटर कौसर अशरफ के आवास पर आयोजित की गई। 

इस मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में अगर जरूरतमंदों के बीच कंबल या कोई भी गर्म कपड़े का वितरण किया जाता है वह सबसे बड़े पुण्य का काम है। बड़े लोगों को ऐसे कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजक को तहेदिल से इस तरह के कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिये।
वही राजद नेता सह सलखुआ मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश विजय ने कहा कि इस प्रकार के परोपकार का काम ही साथ जाता है ऐसे कार्य समाज में होते रहना चाहिए।

एनआरआई अल सदफ टायर ट्रेडिंग(दुबई) के प्रोपराइटर कौसर अशरफ ने कहा कि हमारी मंशा है कि यहां कंबल लेने वाला कोई नहीं हो बल्कि हर कोई कंबल वितरण करने वाला बनें। मेरी हमेशा सोच विदेश में रहते हुए भी रहता है कि यहां के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार वहां मिले। अभी तक हमने अपने से सैकड़ों लोगों को रोजगार देने व दिलवाने का काम किया है। 
मौके पर सफाईर हाईवे स्कूल के निदेशक मो नाजिम अनवर, सलखुआ थाना के दारोगा पतरिंग पासवान, बख्तियारपुर थाना के दारोगा मो निजामउद्दीन, चाँद मंजर इमाम, खुर्शीद आलम, गुलाम मोहम्मद कौसर, सौहेल खान, मो हसनैन, ताज अली, मशीर आलम, फोजेल आलम, अली इमाम, अफरोज आलम, मुरारी सिंह, वसी आलम, अब्दुल बासित, मो हम्माद, मो सुफियान, राफे आलम, नासिर अहमद, मो नियाज, मेहंदी हसन, मो अफजल सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments: