Tuesday, 11 December 2018

फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी ने बीजेपी की हार पर सिमरी बख्तियारपुर में मनाया जश्न

यह तो सेमीफाइनल है 19 का फाइनल अभी बाकी है देश से मोदी लहर गायब : बरकत अली

ढोल नगाड़ों आतिशबाजी से सराबोर हुआ स्टेशन चौक, जताया जनता का आभार 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती। 

आज देश की जनता ने बता दिया है की जुमलेबाजी से देश नही चलता है जनता के किए वादे पुरे करने होते हैं। लोकतंत्र में जनता को कोई मूर्ख नहीं बना सकता है। 
उक्त बातें सोमवार देर शाम सहरसा जिला फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के जिला संयोजक बरकत अली ने तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए जा रहे जश्न समारोह में कही। 
उन्होंने कहा कि बहुत हो गया जुमलेबाजी, हमारे आदरनीय नेता लालू प्रसाद यादव को किस तरह बीजेपी की सरकार ने जेल में डालने का काम किया वह अब किसी से छिपी नहीं है। आज जनता ने इस परिणाम से सिर्फ सबक देने का काम किया है अभी 19 के लोकसभा चुनाव में बदला बाकी है।
इससे पूर्व सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के पास राजद से जुड़ी हुई पार्टी कांग्रेस के 3 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, में जीत पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा अबीर गुलाल एवं पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया । 
इस मौके पर आफरीदी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शफी, हम पार्टी के युवा जिला संगठन महामंत्री मोहम्मद आसिफ इकबाल, हम पार्टी सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल, फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी नगर संयोजक मोहम्मद इकबाल, सन्नी, हम पार्टी के सलखुआ प्रखंड महासचिव मोहम्मद ओसैद आलम, अबू हनीफा,यंगस्टर युवा संगठन सदस्य फैयाज वारिस, यंगस्टर युवा संगठन सदस्य मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।

No comments: