Wednesday, 5 December 2018

बहुप्रतीक्षित सड़क का ढ़लाई कार्य हुआ शुरू, आमजनों में खुशी

कानुटोला से बजरंग बली चौक तक की सड़क निमार्ण के लिए हमेशा होता था प्रदर्शन

जर्जर सड़क एवं बरसात के पानी जमाव से आमजन थे परेशान

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित योजनाओं में से एक कानू टोला स्थित बजरंगबली स्थान से लेकर मुरली चौक तक जाने वाली सड़क के पीसीसी ढ़लाई का कार्य बुधवार से शुरू हो गया।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानिय ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली चुंकि इस सड़क के निर्माण के लिए वहां के लोगों ने कई बार आन्दोलन किया था। 

बुधवार दोपहर बाद बजरंग बली स्थान से ढ़लाई कार्य की शुरुआत पान प्रसाद चढ़ा कर शुरू किया गया। लगभग बीस लाख की लागत से नगर पंचायत की ओर से कराये जा रहे पीसीसी ढ़लाई कार्य से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। ढलाई प्रारंभ होते ही बुधवार दोपहर बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो मोजाहिर आलम एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की ने ढ़लाई कार्य का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 
वहीं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने के दौरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष ने संवेदक को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य हो या नाला का निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जायेगी। 

इन दोनों ने कहा कि नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है। एक सुन्दर एवं स्वच्छ नगर पंचायत बने यही यहां के लोगों की मंशा उसको हमलोग सिर्फ मुर्तरूप दे रहे हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए बार बार यहां के लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करते थे। हम लोगों ने इसे प्राथमिकता में ला आज निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। 
इस मौके पर संवेदक दिनेश कुमार सहित कांग्रेस नेता सचिन स्वर्णकार, लोजद नेता चंदन यादव, विकास कुमार,पपलू कुमार उपस्थित थे।

No comments: