बच्चों के कपड़े खरीद पत्नी मायके जाने के क्रम में पति ने दिया घटना को अंजाम
दोनों की है दुसरी शादी, कुछ दिनों से चल रहा था अनबन
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत बख्तियारपुर थाना के रायपुरा चौक के निकट सोमवार देर शाम सिमरी बख़्तियारपुर बाजार से खरीददारी कर मायके जा रही एक विवाहिता को उसके पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया।
घटना के बाद महिला को ग्रामीणों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पति घटना के बाद फरार हो गया। पति का सिर्फ इतना दोष था कि वह ससुराल जाने से इंकार कर दिया।
अनुमंडलीय अस्पताल में है इलाजरत -
प्रखंड के सकरौली अंतर्गत जागीर टोला निवासी गुलटेन राय की पुत्री पिंकी देवी को कुछ वर्ष सोनवर्षा कचहरी के पूर्वी परमिनिया निवासी सुरेंद्र कुमार से प्यार हो गया।यह प्यार शादी में बदल गया। परंतु पति सुरेंद्र से कुछ मनमुटाव के बाद पिंकी ससुराल से मायके आ गई। वही सोमवार दोपहर दो बजे बच्चे के कपड़े की खरीददारी के लिए बाजार आई थी बाजार से लौट कर मायके जाने के दौरान रायपुरा चौक के निकट पति सुरेंद्र यादव अपने बिना नंबर के मोटर साइकिल से आया और पत्नी का हाथ पकड़ कर चलने को कहा तो पत्नी ने जब विरोध किया तो पति ने छुरा से वार कर दिया। जिसके बाद पत्नी के चिल्लाने पर आसपास पहुंचे तब सभी भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों की है दुसरी शादी -
इस मामले में एक बड़ा ही दिलचस्प कहानी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति सुरेन्द्र की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई है। वही पत्नी भी अपने पहले पति को छोड़ सुरेन्द्र से प्यार परवान चढ़ जाने के बाद शादी की है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष -
घटना की सूचना पर बख़्तियारपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच - पड़ताल की है घटना के संबंध मे बख़्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुरे मामले की छानबीन की जा रही है दोषी पर सख्त कार्यवाई की जायेगी। शादी के संबंध में उन्होंने कहा कि अनुसंधान के बाद ही सब कुछ साफ़ हो पाएगा।

No comments:
Post a Comment