Wednesday, 12 December 2018

विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, हड़ताल अनवरत जारी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एएसएमओ को सौंपा ज्ञापन

मांगे नहीं मानी जानी तक अनवरत जारी रहेगा है हड़ताल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

बिहार राज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में सुबह से ही रोषपूर्ण प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। 
दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ प्रदर्शन किया। इनकी मुख्य मांगों में आशा को सरकारी सेवक घोषित करने, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार मासिक करना शामिल है। 
आशा कार्यकर्ता के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से आज पोलियो सहित अन्य बीमारियों पर काबू पाया गया है। आशा कार्यकर्ता के लगातार मेहनत के कारण जानलेवा बीमारियों से बचने के टीकाकरण अभियान सफल रहा है। 
आशा लैला खातून ने कही कि जबतक हम लोगों की मांग पूरी नहीं हो जाती है ये हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। वही निरीक्षण करने आए एएसएमओ को आशा कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल मिल अपनी विभिन्न मांगों का मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर पुनम देवी,सुशीला देवी, कविता कुमारी,निक्कू कुमारी,गुफराना खातून, कांति कुमारी,वीना देवी,नूतन कुमारी,प्रभा कुमारी, चुन्नी कुमारी,सवित्री देवी,मीरा देवी, सरिता देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रही।

No comments: