Friday, 28 December 2018

अनशन पांचवें दिन भी जारी,एक अनशनकारी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

एम्स सहरसा का अधिकार किसी भी सुरत में दुसरे जगह मंजूर नहीं - झा/आनंद

 सहरसा से सहयोगी संवाददाता रितेश हन्नी की रिपोर्ट :-

वर्षो से चल रहे कोशी में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं एम्स निर्माण की मांग को लेकर चलाये जा रहे चरणबद्व आंदोलन की कड़ी में सोमवार से चली आ रही सात दिवसीय अनशन आज पांचवें दिन भी जारी है।
पांचवे दिन एक अनशनकारी सोहा निवासी धीरज कुमार सिंह की हालत नजूक हो गई है उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर उनका इलाज किया जा रहा है। 
इस अनशन की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता विनोद कुमार झा ने कहा कि एम्स मांग नहीं सहरसा का अधिकार है। कोसी वासीयो की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है जिसके कारण लोग समय से पहले मौत के मुंह में बीमारी से जा रहे है। यहां एक बड़े अस्पताल की जरूरत ही नहीं अधिकार है। आज पांच दिनों से हमलोग यहां अनशन पर है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई भी यहां झांकने तक की जहमत नहीं उठाई है।

AIIMS निर्माण समिति के संरक्षक पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि सहरसा एम्स का हक नहीं छीना जाना चाहिए। यह महाप्रलय का क्षेत्र है। श्री आनंद ने कहा कि अभी तक एम्स निर्माण के लिए किसी भी ज़िले का नाम अब तक घोषित नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक बात है सब लोग यहां आए लेकिन जिला प्रशासन के एक भी लोग यहां देखने नहीं आए की जो लोग अनशन कर रहे हैं उसकी बातों को जानें। 

इस सात दिवसीय सत्याग्रह में विनोद कुमार झा, प्रवीण आनंद, नीरज राम, धीरेंद्र कुमार बैठे है। 
इस सत्याग्रह के समर्थन में कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, समाजसेवी सुभाष गांधी, शिव प्रसाद केशरी, बच्चा कामत, परशुराम ठाकुर, लक्ष्मण झा, विजय कुमार, डॉ० कृष्ण वल्लभ कुमार, गुंजन कुमार, संतोष कुमार, कैलाश साह, मदन यादव, जय प्रकाश साह, संजीत कुमार, जेपी शर्मा, गुडु यादव सहित शामिल हैं।

No comments: