Monday, 3 December 2018

विश्व विकलांग दिवस पर निकाली गई रैली,विकलांगों के बीच बांटा गया कंबल

विराट विकलांग कल्याण सेवा समिति के रैली को एसडीओ ने हरि झंडी दिखा किया रवाना

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

विश्व विकलांग दिवस के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के डाक बंगला चौराहा स्थित विराट विकलांग कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में एक रैली निकाली गई। वही इस मौके पर एक सौ विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 
रैली को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विराट विकलांग सेवा कल्याण समिति के सचिव अफताब आलम की अगुवाई में आयोजित यह रैली विभिन्न मांगों से होकर अनुमंडल कार्यालय पहुंच एसडीओ को अपनी विभिन्न मांगों का स्मार पत्र समर्पित किया।

एसडीओ को समर्पित मांग पत्र में विकलांग व्यक्ति की पूर्ण भागीदारी अधिनियम 2016 के सभी धारा एव उपधारा को सख्ती से लागू करने, प्रत्येक विकलांग व्यक्ति को 2 हजार रुपये मासिक पेंशन, रोजगार भत्ता 10 हजार रुपये प्रतिमाह, वित्त विभाग निगम के द्वारा आवंटित ऋण को सुविधाजनक बनाने, नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण देने, विकलांग विशेष विद्यालय हर प्रखंड में खोलने, विकलांग के आश्रितों को सरकारी नौकरी व प्रखंड स्तरीय सरकारी सभी विभागों में दिव्यांगों को विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग शामिल है। 
विराट विकलांग सेवा कल्याण समिति कार्यालय में एसडीओ ने एक सौ विकलांगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकलांगों को सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए कृत संकल्पित है। संस्था द्वारा कंबल वितरण करना श्रानिय कार्य है।

इस मौके पर अध्यक्ष जनार्दन यादव, अनिल मुखिया, तनवीर आलम, अनिल कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। 

No comments: