Saturday, 1 December 2018

रविवार को है विराट हिन्दू धर्म सभा, तैयारी पूरी, साधू संतों का लगेगा जमावड़ा

विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के द्वारा आयोजित की गई है धर्म सभा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सिमरी बख़्तियारपुर अंतर्गत हाई स्कूल फील्ड पर रविवार को विराट धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम को लेकर हाई स्कूल मैदान में पंडाल सज चुके है।वही अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने आठ शर्तो के साथ धर्मसभा करने की अनुमति दे दी।

आठ शर्तो में एसडीओ ने कहा है कि आयोजन स्थल पर सीसीटीवी से निगरानी एवं वीडियोग्राफी करना अति आवश्यक है.वही महिला एवं पुरुषों के लिए अलग - अलग बैरिकेटिंग की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक अधिनियम का पालन करना होगा.इसके अलावे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का ऐसा उदबोधन नही होगा जिससे किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे।
वही कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड  सांख्यिकी पर्यवेक्षक पंकज कुमार मिश्र को दंडाधिकारी के रूप प्रतिनियुक्त किया गया है। वही अंचल अधिकारी धर्मदेव चौधरी एवं बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार को विधि - व्यवस्था के तहत वरीय प्रभार में रहेंगे।

आयोजक मंडल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देश के नामचीन साधू संतो का जमावड़ा लग रहा है। 

No comments: