ई-कॉम एक्सप्रेस के कुरियर ब्याय का गत दिनों बनमा-ईटहरी में ओटो-बाइक की टक्कर हो गई थी मौत
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत क्षेत्र के केनरा बैंक के समीप स्थित इ-काम एक्सप्रेस आफिस का सोमवार को सरडीहा गांव के दर्जनों युवाओं ने घेराव कर विरोध जताया।
युवाओं का कहना था कि अबतक कुरियर कंपनी की ओर से दुर्घटना में शिकार युवक के परिजनों को मुआवजा राशि नहीं दिया गया है जो संवेदनहीनता को दर्शाता है।
दर्जनों युवा पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह की अगुवाई में युवाओ ने ई - कॉम कुरियर ऑफिस के सिक्युरिटी लॉस प्रिवेंशन इंचार्ज वीरेंद्र कुमार का घेराव किया। इस मौके पर राहुल सिंह ने कहा कि कुरियर ब्याय अभिषेक की मौत होने के बाद पूरा परिवार सदमे में है परिवार की स्थिति दयनीय है।परिवार को कंपनी की ओर से अब तक मुआवजा ना दिया जाना दुखद है।
वही घेराव की सूचना पर लोजद नेता पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने ई - कॉम ऑफिस पहुंच कंपनी से मुआवजा की मांग का समर्थन किया। रितेश रंजन ने कहा कि अभिषेक एक मेहनती लड़का था, कंपनी का फर्ज है कि वो उचित मुआवजा दे।परिवार की स्थिति दयनीय है इसलिए मुआवजा परिवार का हक है।
वही सिक्युरिटी लॉस प्रिवेंशन इंचार्ज ने बिहार हेड को मेल किया।जिसके बाद कंपनी ने मेल कर मुआवजा की बात कही। इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कंपनी से बात हुई है।जल्द ही मुआवजा दिया जायेगा।साथ ही अत्येंष्ठी के लिए अतिरिक्त दस हजार रुपया भी एकाउंट में आ जायेगा।
यहां बताते चलें कि बीते शुक्रवार को अनुमंडल अंतर्गत बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के सुगमा चौक के पास बाइक और ऑटो की आमने - सामने टक्कर होने की वजह से बाइक सवार सरडीहा निवासी ई-काम एक्सप्रेस के कुरियर ब्याय अभिषेक कुमार की मौत हो गई थी। वही घेराव में राजवीर सिंह, खगेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें :- ओटो-बाइक के आमने सामने की टक्कर में कुरियर ब्याय की मौत....!
https://www.brajeshkibaat.com/2018/11/blog-post_44.html

No comments:
Post a Comment